क्रिकेट

VIDEO: आखिर ऐसा क्या गुनाह... BBL में सरेआम हुई मोहम्मद रिजवान की बेइज्जती

Mohammad Rizwan Publicly Embarrassed Video: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बीबीएल 2026 के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ समझौता किया है। सोमवार, 12 जनवरी को सिडनी थंडर के खिलाफ अपनी पारी के दौरान रिजवान तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। रिजवान ने 23 गेंद पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन ही बना सके, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया गया। इसके चलते उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Image

मोहम्मद रिजवान की हुई बेइज्जती। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को ऑस्ट्रेलिया में उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। जब बिग बैश लीग (BBL 2026) में सिडनी थंडर के खिलाफ मैच के दौरान मेलबर्न रेनेगेड्स ने उन्हें रिटायर आउट कर दिया। तेज गति से रन बनाने में असफल मोहम्मद रिजवान के नाम बीबीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बीबीएल 2026 के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ समझौता किया है। सोमवार, 12 जनवरी को सिडनी थंडर के खिलाफ अपनी पारी के दौरान रिजवान तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। रिजवान ने 23 गेंद पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन ही बना सके, जिसके बाद रेनेगेड्स ने उन्हें वापस बुला लिया। वह बीबीएल में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए।

जड़ा टूर्नामेंट में अपना पहला सिक्स

मौजूदा बीबीएल में मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। आठ मैचों में उन्होंने सिर्फ 167 रन बनाए हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 100 रन से थोड़ा ही ऊपर है। बीबीएल में शामिल होने वाले कुछ चर्चित विदेशी खिलाड़ियों में से एक रिजवान का प्रदर्शन अब तक उम्मीदों से कहीं कम रहा है। इस पारी की शुरुआत के दौरान रिजवान ने सिक्स लगाया, जो टूर्नामेंट का उनका पहला सिक्स रहा।

हाथ से फिसला मौका

रिजवान के लिए बीबीएल में अच्छा प्रदर्शन कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम में जगह बनाने का शानदार मौका था। हालांकि, यह मौका भी उनके हाथ से जाता हुआ दिखा रहा है। हालिया प्रदर्शन पाकिस्तान के चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए पर्याप्त नहीं रहे हैं। पीसीबी मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम में से किसी एक को मौका देना चाहेगी।

बाबर आजम भी फेल

हालांकि, दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। बीबीएल में अभी तक बाबर आजम का प्रदर्शन भी औसत दर्जे का रहा है। उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के लिए 8 मैचों में सिर्फ 154 रन बनाए हैं, जिनमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article