अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर ये 5 रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi Record: अगर आप वैभन सूर्यवंशी के फैन हैं तो तैयार हो जाइए क्योंकि आईपीएल 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना जादू बिखेरेंगे। अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज 15 जनवरी से होने जा रहा है। भारत अपना पहला मुकाबला यूएसए से दूसरा मुकाबला बांग्लादेश से और तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड से खेलेगा। इसी के साथ वैभव के रिकॉर्ड तोड़ने की जर्नी शुरू हो जाएगी। अब तक जहां-जहां वह मैदान पर उतरे हैं उन्होंने कुछ न कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो इस विस्फोटक बल्लेबाज के निशाने पर होंगे। चलिए एक-एक कर जानते हैं कि वैभव के निशाने पर अंडर-19 में कौन-कौन रिकॉर्ड है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jan 12 2026, 11:25 IST
अंडर-19 मिशन Image Credit : BCCI01 / 07

अंडर-19 मिशन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे में धमाल मचा चुके वैभव सूर्यवंशी की नजर अब अंडर-19 वर्ल्ड कप पर है। 15 जनवरी से शुरू हो रहे इस वर्ल्ड कप में वैभव एक-दो नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अब तक जहां-जहां वैभव खेले हैं उन्होंने शतक जड़ा है। अब बारी अंडर-19 वर्ल्ड कप की है जहां यूएसए के खिलाफ भारत की टीम अपने सफर का आगाज करेगी। वैभव के निशाने पर इस टूर्नामेंट में ये 5 बड़े रिकॉर्ड हैं।

​तय है छक्कों का रिकॉर्ड टूटना​Image Credit : BCCI02 / 07

​तय है छक्कों का रिकॉर्ड टूटना​

अब तक वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से यह अंदाजा तो हो ही गया है कि वह अपने 80 प्रतिशत रन बाउंड्री से बनाते हैं। ऐसे में अंडर-19 वर्ल्ड कप में छक्कों का रिकॉर्ड टूटना तय है। एक सीजन में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड डेवाल्ड ब्रेविस के नाम है। ब्रेविस ने 2022 में 18 छक्के लगाए थे और अब वैभव यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

​​सबसे तेजी से रन बनाने का रिकॉर्ड​Image Credit : BCCI03 / 07

​​सबसे तेजी से रन बनाने का रिकॉर्ड​

अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट शिखर धवन का है। धवन ने साल 2004 में 93.51 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का बेस्ट स्ट्राइक रेट हैं। वैभव 150 से नीचे की स्ट्राइक रेट से तो रन ही नहीं बनाते। ऐसे में स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड भी टूटना तय है।

​​सरफराज खान का रिकॉर्ड​Image Credit : BCCI04 / 07

​​सरफराज खान का रिकॉर्ड​

अंडर-19 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन सरफराज खान के नाम है। उन्होंने 2014-2016 के बीच 566 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

​​शतकों को रिकॉर्ड​Image Credit : BCCI05 / 07

​​शतकों को रिकॉर्ड​

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव के निशाने पर होगा। वर्तमान में 3 शतक लगाकर जैक बर्नहैम टॉप पर हैं। नंबर दो पर शिखर धवन हैं। उन्होंने भी 3 शतक लगाए हैं। वैभव गब्बर का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

​​सबसे बड़ा स्कोर​Image Credit : BCCI06 / 07

​​सबसे बड़ा स्कोर​

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी वैभव के निशाने पर होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड हशिता बोयागोडा के नाम है जिन्होंने 2018 में 191 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। अब तक कोई अंडर-19 वर्ल्ड कप में दोहरा शतक नहीं लगा पाया है। वैभव के पास इस रिकॉर्ड के अलावा इतिहास रचने का भी मौका है।

वैभव की शतकों की लिस्टImage Credit : BCCI07 / 07

वैभव की शतकों की लिस्ट

वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड रहा है वह अब तक जहां भी खेले हैं शतक लगाए हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में सबसे तेज़ शतक, इंग्लैंड में यूथ वनडे में, ऑस्ट्रेलिया में यूथ टेस्ट में शतक, इंडिया ए के लिए शतक, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक, अंडर-19 एशिया कप में, विजय हजारे में और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे में शतक लगाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!