Mitchell Marsh injury News,MI vs DC: आईपीएल के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीम के लिए यह मुकाबला बेहद खास है। मुंबई जहां इस सीजन लगातार तीन हार झेलकर बुरे दौर से गुजर रही है वहीं दिल्ली की टीम को भी पिछले मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ 106 रन से एकतरफा हार मिली थी। ऐसे में वानखेड़े के मैदान पर दिल्ली की टीम अब तक कमजोर दिख रही मुंबई पर दबाव बनाना चाहेगी, लेकिन इस मुकाबले से पहले दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श दिल्ली के लिए इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं होंगे।
सौरव गांगुली ने मार्श की इंजरी को लेकर दिया अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने मिचेल मार्श को लेकर मैच की पूर्व संध्या पर अपडेट दिया। गांगुली ने बताया कि इंजरी के कारण मार्श मुंबई के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, उन्होंने मार्श की इंजरी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। मार्श मुंबई के खिलाफ मैच के साथ-साथ आने वाले कुछ मैच को भी मिस कर सकते हैं। हालांकि, उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
