क्रिकेट

MI vs RCB Flashback: सूर्यकुमार यादव के 68 रन पर भारी पड़े थे विराट कोहली, RCB ने 7 विकेट से दी थी मात

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 9, 2023, 10:55 AM IST

MI vs RCB Flashback: आईपीएल के 54वें मुकाबले में मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और एक हार दोनों की उम्मीद तोड़ सकती है। आरसीबी और एमआई दोनों के फिलहाल 10-10 अंक हैं।

Image

रोहित शर्मा और विराट कोहली

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. वानखेड़े में रोहित शर्मा के सामने होंगे विराट कोहली
  2. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने
  3. पिछले सीजन आरसीबी को मिला थी जीत

MI vs RCB Flashback: आईपीएल के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान में होगा इसलिए मुंबई के टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन आरसीबी की टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी किसी भी गेंदबाजी आक्रामण को तहस-नहस करने के लिए पर्याप्त है। ऐसे में मुंबई के गेंदबाजों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

प्वाइटंस्ट टेबल में दोनों टीम की वर्तमान स्थिति की बात करें तो यहां से हार कोई भी टीम अफोर्ड नहीं कर सकती। आरसीबी की टीम 10 में से 5 मुकाबला जीतकर 5वें स्थान पर है तो मुंबई की टीम भी 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

पिछले मुकाबले की बात करें तो मुंबई को चेन्नई के हाथो तो आरसीबी को दिल्ली के हाथो करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है और इसके लिए वो एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी।

पिछले सीजन की बात करें तो आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है। पिछले सीजन में दोनों टीम एक बार एक दूसरे से भिड़ी थी, जहां आरसीबी ने 7 विकेट से मुंबई को हराया था। मुंबई के पास पिछली हार का बदला लेने का भी मौका है।

सूर्या की पारी पर भारी पड़े थे विराट

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार की 37 गेंद पर 68 रन की विस्फोटक पारी की मदद से 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए थे। सूर्या के अलावा रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 26-26 रन की पारी खेली थी। आरसीबी की तरफ से डेविड विली और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए थे।

152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 18.3 ओवर में केवल 3 विकेट के नुकसान पर ये रन बना लिए। आरसीबी की तरफ से युवा बल्लेबाज अनुज रावत ने 47 गेंद पर 66 जबकि विराट कोहली ने 36 गेंद पर 48 रन की पारी खेली थी।

इस सीजन की बात करें तो मुंबई थोड़ी लड़खड़ाई है, जबकि आरसीबी ने गजब की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। खासतौर से विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी शानदार फॉर्म में हैं। मुंबई के गेंदबाजों को इन दो बल्लेबाजों को पावरप्ले में आउट करना होगा नहीं तो आरसीबी एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article