क्रिकेट

MI vs KKR IPL Match Timing Today 2026: मुंबई और कोलकाता के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला, जानिए मैच का समय

MI vs KKR IPL Match Time Today 2026: आज (29 March 2026) आईपीएल के 19वें सीजन का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई और 3 बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यहां जानिए मुंबई-कोलकाता के बीच आज का आईपीएल मैच कितने बजे शुरू होगा, कहां होना है मुकाबला और तमाम अन्य जानकारियां।

Image

आज का आईपीएल मैच कितने बजे से है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 (इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19)
  • आज आईपीएल 2026 का दूसरा मैच खेला जाएगा
  • मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत होगी

MI vs KKR IPL 2026 Match Timing Today: आईपीएल 2026 का आगाज कल हो चुका है और अब आज दूसरे मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders) से होने जा रहा है। इससे पहले, सीजन की पहली रात में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ। सीजन के इस पहले ही मैच में जोरदार रोमांच, रनों की बारिश और रिकॉर्ड्स की झड़ी देखने को मिली। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 201 रन बनाए। इसके बाद आरसीबी उतरी और चैंपियंस की तरफ खेली। बेंगलुरू ने सिर्फ 15.4 ओवर में 4 विकेट गंवाते हुए टारगेट हासिल कर लिया जो आईपीएल इतिहास में दूसरी ऐसी रन-चेज साबित हुई जिसमें बेंगलुरू ने 200 रन से ऊपर का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। इसमें विराट कोहली (Virat Kohli) और जेकब डफी (Jacob Duffy) का सबसे बड़ा योगदान रहा। डफी ने अपने आईपीएल करियर के पहले ही मैच में 22 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेली।

IPL में मुंबई इंडियंस का सफर: मुंबई इंडियंस की टीम उन टीमों में से एक हैं जो 2008 में खेले गए पहले आईपीएल सीजन से लगातार जुड़ी हुई है। पहले दो सीजन में वे लीग स्टेज तक ही सीमित रह गए थे लेकिन 2010 में पहली बार फाइनल में पहुंचे और रनर-अप रहे। फिर 2011-2012 में लगातार दो साल प्लेऑफ में जगह बनाई और फिर आखिरकार 2013 में पहली बार चैंपियन बने। अगले साल प्लेऑफ में खेलकर बाहर हुए लेकिन 2015 में दूसरी बार फिर चैंपियन बन गए। साल 2016 खराब रहा और लीग स्टेज तक ही खेल सके। फिर 2017 में जोरदार वापसी करते हुए खिताब पर तीसरी बार कब्जा जमा लिया। एक बार फिर 2018 फीका रहा और लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़े लेकिन 2019 और 2020 यादगार रहे जब उन्होंने दो लगातार साल चैंपियन बनते हुए 5 खिताब जीतकर सबसे सफल आईपीएल टीम बनने का गौरव हासिल किया। हालांकि उसके बाद से 2025 तक वो तीन बार लीग स्टेज से आगे नहीं जा पाए जबकि दो बार प्लेऑफ में पहुंचकर हार गए।

IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स का सफरः कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास के पहले संस्करण से लेकर अब तक लगातार अपनी छाप छोड़ी है। उनके शुरुआती तीन संस्करण लीग स्टेज तक ही सीमित रह गए थे, लेकिन 2011 में प्लेऑफ में पहुंचे और 2012 में पहली बार चैंपियन बनने का रुतबा हासिल किया। साल 2013 मायूस करने वाला रहा लेकिन फिर 2014 में उन्होंने गौतम गंभीर की अगुवाई में अपना दूसरा खिताब भी जीत लिया। 2015 में लीग स्टेज से बाहर नहीं आ सके, जबकि उसके अगले 3 साल लगातार प्लेऑफ में पहुंचे लेकिन फाइनल तक नहीं जा सके। साल 2019 और 2020 भी लीग स्टेज तक ही सीमित रहे। फिर 2021 में फाइनल में जगह बनाई लेकिन हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 2022 और 2023 में लीग चरण से आगे नहीं बढ़ सके। जबकि 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तान में तीसरी बार केकेआर चैंपियन बन गई। आईपीएल 2025 में उनको निराशा हाथ लगी और टीम लीग स्टेज से आगे नहीं बढ़ी थी।

मुंबई और कोलकाता के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मैच किस तारीख को होना है? (MI vs KKR IPL 2026 Match Date)

मुंबई और कोलकाता की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मैच 29 मार्च 2026, रविवार को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस की टीम और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा? (MI vs KKR IPL 2026 Match Venue)

मुंबई और कोलकाता की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में आयोजित होने जा रहा है।

एमआई-केकेआर आईपीएल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (MI vs KKR IPL Match Time Today)

आज मुंबई इंडियंस टीम और कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से होना है। मैच का टॉस 7:00 बजे कराया जाएगा। मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के लिए भी मददगार साबित होता आया है, हालांकि यहां रनों की बौछार तो जरूर देखने को मिलने वाली है।

आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई और कोलकाता के बीच आज होने वाली भिड़ंत को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (MI vs KKR IPL 2026 Match TV Telecast Channel In India)

कोलकाता और मेजबान मुंबई के बीच आज आईपीएल 2026 के मैच को भारत में आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं।

आईपीएल 2026 में आज मुंबई और कोलकाता के बीच होने वाले मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (MI vs KKR IPL 2026 2nd Match Live Streaming Today)

मुंबई-कोलकाता के बीच आईपीएल के 19वें संस्करण के दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर देखी जा सकेगी।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 में टीमें (Mumbai Indians And Kolkata Knight Riders Squads For IPL 2026)

मुंबई इंडियंस की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार और ट्रेंट बोल्ट।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और सौरभ दुबे।

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई और कोलकाता के आंकड़े क्या कहते हैं? (MI vs KKR Head To Head IPL Stats)

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी और दिलचस्प रही है। दोनों टीमें अब तक पिछले 18 सालों में 35 बार आमने-सामने आई हैं। इनमें जहां कोलकाता की टीम सिर्फ 11 मैचों में जीत दर्ज कर पाई है। वहीं, 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 24 मुकाबलों में हराया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों की 35वीं टक्कर में आज विजयी कौन साबित होगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article