MI vs KKR Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला आज रविवार को 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और 3 बार की विजेता कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता की कमान अजिंक्य रहाणे के पास है जबकि मुंबई इंडियंस का नेतृत्व हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। हार्दिक का यह मुंबई इंडियंस के साथ तीसरा सीजन है जबकि रहाणे दूसरी बार केकेआर की कमान संभाल रहे हैं।
आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की नजर इस बार ट्रॉफी के सूखे को दूर करने की होगी। पिछला ट्रॉफी जीते मुंबई को 5 साल हो गए हैं। आज के मैच में प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम काफी सशक्त नजर आ रही है। सलामी जोड़ी की बात करें तो रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी मैदान पर उतरेगी। नंबर 3 पर तिलक वर्मा जबकि नंबर 4 पर टीम के पास सूर्यकुमार यादव जैसे नाम हैं।
मुंबई के पास है अच्छे ऑलराउंडर के विकल्प
ऑलराउंडर की बात करें तो इस टीम के पास ढेरों विकलप मौजूद हैं। हार्दिक पांड्या के अलावा इस टीम के पास शार्दूल ठाकुर, विल जैक्स, कार्बिन बॉश, नमन धीर और मिचेल सैंटनर जैस नाम हैं।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की बात करें तो यह टीम बाकियों से दो कदम आगे खड़ी नजर आती है। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी के अलावा इस टीम के पास दीपक चाहर और अश्विनी कुमार जैसे विकल्प हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में टीम के पास अल्लाह गजनफर हैं, जो पिछले साल इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे।
दूसरी तरफ कोलकाता नाईट राइडर्स की बात करें तो यह टीम गेंदबाजी में संघर्ष कर रही है। हर्षित राणा और आकाशदीप चोट के कारण बाहर हो गए हैं। सलामी जोड़ी की बात करें तो इस टीम के पास फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे खिलाड़ी हैं। इसके अलावा नंबर 3 पर अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी जैसे खिलाड़ी हैं।
ऑलराउंडर की बात करें तो केकेआर के पास कैमरन ग्रीन हैं। ग्रीन के अलावा रचिन रवींद्र, सुनील नरेन और रमनदीप सिंह जैसे खिलाड़ी हैं। गेंदबाजी में यह टीम संघर्ष कर रही है। ब्लेसिंग मुजरबानी गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा वैभव अरोड़ा, नवदीप सैनी और उमरान मलिक जैसे विकल्प हैं। स्पिन गेंदबाजी में टीम के पास वरुण चक्रवर्ती जैसे मिस्ट्री गेंदबाज हैं जो पिछले कुछ सीजन से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस (Mumbai Playing XI)
रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR Playing XI)
फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, कैमरन ग्रीन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
