क्रिकेट

Major League Cricket: मुंबई इंडियंस की टीम फिर बनी चैम्पियन, इस धाकड़ टीम को हराकर दर्ज की जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 31, 2023, 10:05 AM IST

Major League Cricket 2023 Final: मेजर लीग क्रिकेट के खिताबी मुकाबले के खिताब पर एमआई न्यूयॉर्क ने कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने सिएटल ओर्कास को 7 विकेट से हराया टाइटल अपने नाम किया। निकोलस पूरन ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

Image

जीत का जश्न मनाते हुए एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ। (फोटो- Major League Cricket Twitter)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2023 Final: आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम ने एक बार फिर टी20 लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर खिताबी मुकाबले पर कब्जा जमाया। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम एमआई न्यूयॉर्क ने मेजर लीग क्रिकेट के खिताब पर कब्जा जमाया। लीग के खिताबी मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क का सामना सिएटल ओर्कास से हुआ। इस मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने 7 विकेट से हराकर खिताबा अपने नाम किया। निकोलस पूरन ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाए।

क्विंटन डिकॉक ने सिएटल ओर्कास को संभाला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिएटल ओर्कास ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक के अलावा कोई भी खिलाड़ी 30 प्लस का स्कोर नहीं कर सका। क्विंटन डिकॉक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 150 के पार पहुंचाया। डिकॉक ने 167.30 की स्ट्राइक रेट से 52 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। इसके अलावा शुभम रंजन ने 29 रन बनाए। वे सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

पूरन ने खेली तूफानी पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क टीम ने 24 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और चैम्पियन बनी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में टीम को पहला झटका लगा। स्टीवन टेलर ने तीन गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले वापस लौट गए। इसके बाद शायन जहांगीर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। निकोलस पूरन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 249.09 की स्ट्राइक रेट से 55 गेंदों पर 10 चौके और 13 छक्कों की मदद से 137 रन बनाए। वहीं, बेबी एबी डिविलियर्स 20 रन पर रन आउट हो गए।

बोल्ट और राशिद ने लिए 3-3 विकेट

सिएटल ओर्कास के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट और राशिद खान ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 34 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। इसके साथ ही वे लीग में सबसे ज्यादा 22 विकेट अपने नाम कर चुके है। वहीं, राशिद खान ने भी ट्रेंट बोल्ट की बराबरी की। उन्होंने 4 ओवर में महज 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article