क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री पर आज होगा फैसला, जानिए कब और कहां होगा ऐलान

BCCI ने जानकारी दी कि चयन समिति की बैठक बोर्ड के हेडक्वार्टर में होगी। इसके बाद चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर और BCCI सचिव देवजीत सैकिया दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीम इंडिया का ऐलान करेंगे।

Image

वैभव सूर्यवंशी (vaibhav_sooryavanshi09)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI की आज महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसमें मीटिंग में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। BCCI ने जानकारी दी कि चयन समिति की बैठक बोर्ड के हेडक्वार्टर में होगी। इसके बाद चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर और BCCI सचिव देवजीत सैकिया दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीम इंडिया का ऐलान करेंगे। आज की बैठक में क्रिकेट फैंस को सबसे बड़ा इंतजार वैभव सूर्यवंशी के नाम को लेकर है।

वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम में मिल सकता है मौका

IPL 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। वैभव ने IPL 2026 में जिस निडरता से बल्लेबाजी की और दुनियाभर के गेंदबाजों की पिटाई की। उसने न सिर्फ चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है, बल्कि उनके नाम की गूंज दुनियाभर में हो रही है। अब देखना यह है कि क्या उन्हें सीनियर टीम में मौका मिलता है या नहीं। फिलहाल, वैभव सूर्यवंशी भारत-ए की तरफ से खेलने के लिए श्रीलंका के दौरे पर हैं। जहां 9 जून से त्रिकोणीय सीरीज होने वाली है। इस त्रिकोणीय सीरीज में भारत-ए के अलावा श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की टीम खेलेगी।

टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान का होगा ऐलान

बीसीसीआई की आज की बैठक में टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान का भी चुनाव हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव से लेकर श्रेयस अय्यर को दी जा सकती है। माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव की टीम से भी छुट्टी होगी। दरअसल, सूर्यकुमार यादव लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस मीटिंग में एशियन गेम्स के लिए भी टीम का चयन होना है। बता दें कि भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मुकाबला खेलेगी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से 5 टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article