क्रिकेट

IND-W vs AUS-W World Cup Semi-Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला विश्व कप सेमीफाइनल से पहले मेग लेनिंग का बड़ा बयान

Meg Lanning Statement Ahead of IND vs AUS Women's WC Semi Final: मेग लैनिंग का मानना ​​है कि भारत के खिलाफ गुरुवार को नवी मुंबई में होने वाले महिला वनडे विश्व कप के सेमी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहेगा क्योंकि सात बार की चैंपियन टीम में अविश्वसनीय गहराई है।

Image

मेग लैनिंग

Photo : AP

IND vs AUS Women's World Cup Semi-Final: पूर्व कप्तान मेग लैनिंग का मानना है कि भारत के खिलाफ गुरुवार को नवी मुंबई में होने वाले महिला वनडे विश्व कप के सेमी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहेगा क्योंकि सात बार की चैंपियन टीम में अविश्वसनीय गहराई है।

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में अपने रिकॉर्ड आठवें खिताब की तलाश में है और वह टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने लीग चरण में भारत को तीन विकेट से हराया था।

लैनिंग ने आईसीसी रिव्यू से कहा, "मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास अविश्वसनीय गहराई है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दिखाया है कि वे एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हैं।"

दो बार की विश्व कप विजेता लैनिंग ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया अगर शुरू में कुछ विकेट को भी देता है तब भी उसके पास आगे बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और यही वजह है कि उसका पलड़ा भारी नजर आता है।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article