क्रिकेट

Marcus Stoinis Century: मार्कस स्टॉयनिस ने जड़ा आईपीएल करियर का पहला शतक, चेज करते हुए खेली ऐतिहासिक पारी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 23, 2024, 11:51 PM IST

Marcus Stoinis Century: लखनऊ के ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने 56 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। स्टॉयनिस का यह आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर भी है।

Image

मार्कस स्टॉयनिस (साभार-IPL)

Marcus Stoinis Century: लखनऊ के ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस ने आईपीएल करियर का अपना पहला शतक जड़ दिया। चेन्नई के खिलाफ मैच में जब लखनऊ के सामने जीत के लिए 211 रन का विशाल लक्ष्य था तब इस बल्लेबाज ने जिम्मेदारी ली और शतकीय पारी खेल दी। स्टॉयनिस ने 56 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। आईपीएल में यह उनका सर्वाधिक स्कोर भी है।

स्टॉयनिस ने खेली ऐतिहासिक पारी

मार्कस स्टॉयनिस ने 63 गेंद में नाबाद 124 रन की पारी खेली और अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। यह आईपीएल इतिहास में चेज करते हुए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। स्टॉयनिस ने अपनी पारी में 13 चौके और 6 छक्के लगाए।

चेज करते हुए आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर

मार्कस स्टॉयनिस ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पॉल वैलथेटि का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब वह सफल रन चेज में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पॉव वैलथेटि ने चेन्नई के खिलाफ 2011 में नाबाद 120 रन की पारी खेली थी।

रनों का पीछा करते हुए बड़ी पारी (Highest individual scores in IPL run-chases)

124* - मार्कस स्टोइनिस (एलएसजी) बनाम सीएसके, चेन्नई, 2024

120* - पॉल वैलथेटि (पीबीकेएस) बनाम सीएसके, मोहाली, 2011

119 - वीरेंद्र सहवाग (डीसी) बनाम डेक्कन चार्जर्स, हैदराबाद, 2011

119 - संजू सैमसन (आरआर) बनाम पीबीकेएस, मुंबई, 2021

117* - शेन वॉटसन (CSK) बनाम SRH, मुंबई, 2018 फाइनल

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article