क्रिकेट

LSG vs RR Playing 11: वैभव को रोकने के लिए लखनऊ बदल सकती है प्लान, राजस्थान भी चलेगी खास चाल; जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2026, LSG vs RR Playing 11 In Hindi Today Match: आईपीएल में बुधवार को लखनऊ और राजस्थान की भिड़ंत होगी। लखनऊ का खराब प्रदर्शन जारी है। वहीं, राजस्थान को भी पिछले दो मुकाबले में शिकस्त मिली है। इसके चलते उन्हें सोचने पर मजूबर कर दिया है। आईए जानते हैं आज के मैच के लिए लखनऊ और राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

Image

लखनऊ और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन।

IPL 2026, LSG vs RR Playing 11 In Hindi Today Match: आज (22 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की राजस्थान रॉयल्स से भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक इस सीजन दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनो ही बार लखनऊ को शिकस्त मिली है। लखनऊ पर तीसरी बार मुकाबला खेलेगी और जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

लखनऊ के लिए उसकी सबसे ज्यादा चिंता का विषय उनकी बल्लेबाजी लाइनअप है। वेस्टइंडीज के घातक बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला अभी तक खामोश रहा है। पूरन के बल्ले से 6 मैच में अभी तक मात्र 51 रन निकले हैं, जिसमें हाईएस्ट स्कोर 19 रन रहा है। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत ने 6 मैच में एक अर्धशतक की बदौलत 147 रन बनाए हैं। मिचेल मार्श ने 6 मैच में 155 रन बनाए हैं। टीम को बल्लेबाजी में नई रणनीति बनाने की जरुरत है।

मिडिल ऑर्डर परेशानी का सबब

मिडिल ऑर्डर में लखनऊ का कोई बल्लेबाज अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा है। आयुष बडोनी को कई मौके मिल चुके हैं। मुकुल चौधरी एक मैच में तूफान मचान के बाद से शांत हो गए हैं। पिछले मुकाबले में हिम्मत सिंह को मौका मिला, लेकिन गेंद कम होने की वजह से वह अपना हुनर नहीं दिखा सके। लखनऊ की गेंदबाजी अभी तक संतोष जनक रही है। मोहम्मद शमी की अगुवाई में मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव ने अच्छी गेंदबाजी की है।

खुल गई है राजस्थान की कलई

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की भी कलई खुल गई है। पिछले दो मुकाबले में सलामी बल्लेबाजों के फेल होने के बाद मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से कोलैप्स कर गया। ध्रुव जुरैल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर के बल्ले से रन नहीं निकले। अभी तक जिन चार मुकाबलों में उन्हें जीत मिली, उनमें वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल का योगदान सबसे ज्यादा रहा। लखनऊ के खिलाफ रियान पराग को बल्लेबाजी लाइनअप को लेकर सोच विचार करना होगा।

राजस्थान की गेंदबाजी में धार है। जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में ब्रृजेश, नाद्रे बर्गर और संदीप शर्मा ने अपनी छाप छोड़ ही। स्पिन में रवि बिश्नोई ने कमान संभाली है। वहीं, टीम को रवींद्र जडेजा के अनुभव का भी फायदा मिला है। हालांकि, जडेजा से जो उम्मीद की गई थी उतनी सफलता नहीं दिला सके हैं।

लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन-

ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रिटज्के/ निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, एनरिक नॉर्खिया, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और अर्जुन तेंदुलकर

राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन-

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरैल, रियान पराग, शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article