Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Match Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स का भाग्य मानो सो सा गया है। इस सीजन एलएसजी (LSG) ने अभी तक मात्र दो मुकाबले जीते हैं। जबकि चार मुकाबले गंवा चुकी है। पिछले तीन मुकाबले में लखनऊ को लगातार शिकस्त मिली है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी और टीम के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब आईपीएल के 32वें मुकाबले में लखनऊ का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होना है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडिम (Ekana Cricket Stadium Lucknow) में खेला जाएगा।
इकाना में घरेलू टीम लखनऊ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह इस सीजन घर में खेले गए दो मुकाबलों में हार चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात ने लखनऊ में सुपर जायंट्स को धूल चटा चुकी हैं। अब राजस्थान रॉयल्स की चुनौती है। राजस्थान इस सीजन दमदार लय में है। हालांकि, पिछले दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। शुरुआती चार मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की। IPL Points Table: अंक तालिका में कैसी है दोनों टीमों की स्थिति यहां क्लिक करके जानिए
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Head to Head)
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के हेड टू हेड की बात करें तो यहां राजस्थान का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल छह मुकालबले खेल गए हैं। इनमें से चार मुकाबले राजस्थान और मात्र दो मुकाबले लखनऊ जीतने में सफल रही है। लखनऊ के सामने राजस्थान ने हाईएस्ट स्कोर 199 रन का बनाया है। वहीं, सबसे छोटा टीम टोटल 144 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ ने राजस्थान के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर 196 और सबसे छोटा स्कोर 154 रन बनाया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स आज की पिच रिपोर्ट (LSG vs RR IPL Match Today Pitch Report)
इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से धीमी रही है, जो स्पिनरों को ग्रिप प्रदान करती है और तेज गेंदबाजों को मदद करती है। अगर गेंदबाज सही लेंथ पर गेंद डालता है तो वह बल्लेबाजी पर हावी रहता है। शुरुआत में बल्लेबाजी आसान नहीं होती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। बड़े शॉट खेलने के लिए बल्लेबाजों को पिच पर समय बिताना होगा। आईपीएल में इस मैदान पर आमतौर पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के पक्ष में परिणाम रहे हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant), मिचेल मार्श (Mitchell Marsh), मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary), अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar), एडेन मार्करम (Aiden Markram), मोहम्मद शमी (Mohammed Shami), आयुष बडोनी (Ayush Badoni) पर फैंस की नजरें रहेंगी। वहीं राजस्थान की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), रियान पराग (Riyan Parag), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer), रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), डोनोवन फरेरा (Donovan Ferreira) पर फैंस की निगाहें रहेंगी।
