क्रिकेट

IPL 2024: फॉर्म में लौटे मार्कस स्टोइनिस, जड़ दिया आईपीएल में 8वां अर्धशतक

Marcus Stoinis Half Century: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और केेएल राहुल के साथ भी शानदार साझेदारी की।

Image

मार्कस स्टोइनिस (फोटो- AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्कस स्टोइनिस ने खेली शानदार पारी
  • 40 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक
  • केएल राहुल के साथ की अर्धशतकीय साझेदारी

Marcus Stoinis Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 21वें मैच में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की तरफ से स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने शानदार पारी खेली है। स्टोइनिस ने मुश्किल समय में कप्तान केएल राहुल के साथ शानदार साझेदारी की और अपने आईपीएल करियर का 9वां अर्धशतक जड़ दिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 3 ओवर में ही 2 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में मुश्किल परिस्थिति में मार्कस स्टोइनिस चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाया और बाद में गेंदबाजों की जमकर कुटाई भी की। स्टोइनिस ने 43 गेंदों पर 58 रन बनाए। इस दौरान स्टार खिलाड़ी ने चार चौके और 2 छक्के भी जड़े। हालांकि 15वें ओवर में दर्शन नालकंडे ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। वे स्लोवर गेंद पड़ नहीं पाए और कैच आउट हो गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), शरथ बीआर (डब्ल्यू), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, दर्शन नालकांडे, मोहित शर्मा

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article