क्रिकेट

IPL 2024: जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में बनाया खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन गए दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज

Jasprit Bumrah completes 150 IPL Wickets: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 150 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज और तीसरे सबसे तेज तेज गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम में एमआई और डीसी के बीच आईपीएल 2024 के 20वें मैच के दौरान बुमराह ने यह उपलब्धि हासिल की।

Image

जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • जसप्रीत बुमराह ने बनाया खास रिकॉर्ड
  • आईपीएल में पूरे किए 150 विकेट
  • बन गए ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज

Jasprit Bumrah completes 150 IPL Wickets: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया। इस जीत में खास भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत इंडियन प्रीमियर लीग में 150 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। वे इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज बॉलर भी हैं।

बुमराह ने अपने 125वें आईपीएल मैच में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा ने केवल 105 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी, वे इस लिस्ट में टॉप पर हैं।जबकि राजस्थान रॉयल्स के चालाक लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 118 मैचों में यह कमाल करके दूसरे नंबर पर हैं।

आईपीएल में सबसे तेजी से 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. लसिथ मलिंगा - 105 मैच

2. युजवेंद्र चहल - 118 मैच

3. जसप्रीत बुमराह - 125 मैच

4. ड्वेन ब्रॉवो- 137 मैच

5. भुवनेश्वर कुमार- 139 मैच

अभिषेक पोरेल बने 150वें शिकार

30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने मैच के दौरान दूसरी पारी के 16वें ओवर में अभिषेक पोरेल को आउट करके अपना 150वां आईपीएल विकेट हासिल किया। पोरेल द्वारा बुमराह की फुलटॉस गेंद पर गलत टाइमिंग से लगाए गए शॉट के कारण लॉन्ग-ऑन पर टिम डेविड को आसान कैच मिल गया। इसके साथ, बुमराह अब मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं, वह केवल मलिंगा से पीछे हैं, जिन्होंने 195 विकेट लिए हैं।

मुंबई इंडियंस ने जीता मैच

जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस को जीत में आसानी हुई। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने पहले 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 205 रन ही बना पाई और 29 रनों से हार गई।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article