क्रिकेट

LSG Retention List IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें पूरी लिस्ट

LSG Retention List IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन से पहले सारी लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया।

Photo : Times Now Digital

रिटेंशन संख्या LSG Retention List IPL 2025: आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। टीम के कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद भी टीम नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। टीम पुरानी कमियों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को रिटेन किया है। पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम केएल राहुल की कप्तानी में उतरी थी, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को रिटेन नहीं किया। केएल राहुल इस बार मेगा ऑक्शन में उतरेंगे और दूसरी टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

वहीं, लखनऊ की रिटेन लिस्ट पर नजर डालें तो टीम में पहला नाम वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम शामिल है। इसके अलावा युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी लखनऊ की जर्सी में ही खेलते नजर आएंगें। वहीं, आईपीएल 2024 में शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज मयंक यादव टीम के साथ जुड़े रहेंगे। वहीं, रवि बिश्नोई और मोहसिन खान टीम के साथ बने रहेंगे। मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स को कप्तान की तलाश रहेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन लिस्ट ( Lucknow Super Giants Retained Players For IPL 2025)

रिटेंशन संख्या खिलाड़ी का नामकीमत
01निकोलस पूरन 21 करोड़
02रवि बिश्नोई 11 करोड़
03मयंक यादव 11 करोड़
04मोहसिन खान 4 करोड़
05आयुष बडोनी4 करोड़

टॉप-5 से बाहर थी लखनऊ की टीम

आईपीएल 2024 में केएल राहुल की कप्तानी में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा काफी खराब रहा था। टीम पॉइंट टेबल में टॉप-5 से बाहर रही थी। टीम को लीग मुकाबले में 14 मैचों में से 7 मुकाबले में जीत मिली थी और 7 मुकाबले में 7 हार का सामना करना पड़ा था। टीम कुल 14 अंक और -0.667 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर रही थी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article