क्रिकेट

IPL 2025 के पहले मैच में अपनी पुरानी टीम से हार के बाद क्या बोले LSG के कप्तान ऋषभ पंत

IPL 2025, LSG vs DC, Rishabh Pant Statement: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में सोमवार रात विशाखापत्तनम में एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम क्षणो में लखनऊ सुपर जायंट्स को शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। अपनी पुरानी टीम से मिली हार के बाद लखनऊ के नए कप्तान ऋषभ पंत ने क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

Image

दिल्ली और लखनऊ टीम के कप्तान अक्षर पटेल और ऋषभ पंत

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 के पहले मैच में लखनऊ की हार
  • रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी
  • अपनी पुरानी टीम से हार के बाद क्या बोले कप्तान पंत

IPL 2025, LSG vs DC: आईपीएल 2025 के एक और रोमांचक मैच ने फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ा दीं। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में वो सब कुछ देखने को मिला जिसके लिए टी20 क्रिकेट के फैंस मैदान पर आते हैं। पंजाब किंग्स से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए आशुतोष शर्मा ‘इम्पैक्ट सब’ के रूप में हीरो बने जिन्होंने सूझबझ से खेली गई 31 गेंद में नाबाद 66 रन की तू्फानी पारी से इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को तीन गेंद रहते एक विकेट से हरा दिया।

आशुतोष ने शाहबाज अहमद की गेंद पर गगनदायी छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और इतने ही छक्के जड़े। दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले निकोलस पूरन (75 रन) और मिचेल मार्श (72 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों के बाद वापसी करते हुए एलएसजी को आठ विकेट पर 209 रन पर रोक दिया। फिर उसने आशुतोष की धमाकेदार पारी 19.3 ओवर में नौ विकेट पर 211 रन बनाकर जीत दर्ज की।

मैच के बाद 27 करोड़ में खरीदे गए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया था। हम इस हार से सीखेंगे और सुधार करने का प्रयास करेंगे। यह कहना आसान है कि कहां गलती हुई। उनके लिए ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। एक और खिलाड़ी विप्रज निगम ने मिलकर मैच दिल्ली के पक्ष में कर दिया।" दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे जिन्होंने 31 गेंद में नाबाद 66 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article