IND vs IRE: भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज से 72 घंटे पहले आयरलैंड क्रिकेट ने नए कप्तान की घोषणा कर दी। दो मैच की इस टी20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है और इससे ठीक पहले आय़रलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा कि लॉर्कन टकर टीम के नए कप्तान होंगे। टकर पॉल स्टर्लिंग को रिप्लेस करेंगे जो इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। स्टर्लिंग जांघ में खिंचाव के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आयरलैंड क्रिकेट ने यह साफ कर दिया कि अब इस फॉर्मेट में टकर ही टीम की कमान संभालेंगे।
लॉर्कन टकर का करियर
29 वर्षीय टकर ने 2016 में डेब्यू करने के बाद से अब तक सभी फॉर्मेट में आयरलैंड के लिए 159 मैच खेले हैं। टकर लेनस्टर लाइटनिंग के कप्तान हैं और दो बार आयरलैंड मेंस टीम के कप्तान के रूप में भी कार्यभार संभाल चुके हैं।
दोनों टीम नए कप्तान के साथ उतरेगी
आयरलैंड ही नहीं, इस सीरीज में टीम इंडिया भी नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी। सूर्यकुमार यादव के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। अय्यर की कप्तानी में यह टीम इंडिया का पहला दौरा होगा। इतना ही नहीं, यह दौरा इसलिए भी खास होने वाला है, क्योंकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं।टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- एक ही पारी के दम पर 'सिक्सर किंग' बन गए वैभव सूर्यवंशी, फाइनल से पहले दूर-दूर तक नहीं था नाम
भारत-आयरलैंड सीरीज कार्यक्रम-
26 जून 2026: आयरलैंड बनाम भारत – पहला टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच (स्टॉर्मोंट; दोपहर 1.30 बजे शुरू)
28 जून 2026: आयरलैंड बनाम भारत – दूसरा टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच (स्टॉर्मोंट; दोपहर 1.30 बजे शुरू)
भारत और आयरलैंड की टीम-
आयरलैंड की टीम- लॉरकन टकर (कप्तान) रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज़ गैरेथ डेलेनी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।
भारत की टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
