क्रिकेट

MI vs RR Highlights: टिम डेविड के बल्ले से निकला जीत का छक्का, मुंबई ने दर्ज की एक और जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 1, 2023, 12:38 AM IST

TATA IPL 2023, MI vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स रोमांचक मुकाबले में हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह आईपीएल का 1000वां मैच था।

Image

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच का ताजा अपडेट यहां देखें

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराया।
  • यशस्वी जायवाल ने जड़ा शतक, सूर्या ने लगाई फिफ्टी।
  • यह मुकाबला आईपीएल का 1000वां मुकाबला था।

MI vs RR Highlights: आईपीएल के 42वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चैम्पियन टीम की तरह बल्लेबाजी कर एक और जीत हासिल की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराया। मौजूदा आईपीएल में मुंबई की यह चौथी जीत है। इसी जीत के साथ मुंबई पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन और टिम डेविड की तूफानी पारी ने आईपीएल के 1000वें मुकाबले को यादगार बना दिया। पहले खेलते हुए राजस्थान ने 212 रन बनाए, जिसको मुंबई ने तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

यशस्वी के बल्ले से निकला शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी हुई। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के बीच अच्छी साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वे मौजूदा सीजन में शतक जमाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। यशस्वी ने 62 गेंदों पर 16 चौके और 8 छक्के की मदद से 124 रन बनाए। जोस बटलर 18 रन पर आउट हो गए। कप्तानी संजू सैमसन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 14 रन पर आउट आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज दो रन पर आउट हो गए। जेसन होल्डर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। होल्डर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। शिमरोन हेटमायर भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए। वे महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल भी कमाल नहीं दिखा पाए। वे महज 2 रन पर आउट हो गए। मुंबई के अरशद खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

मुंबई की जीत में 3 खिलाड़ियों का अहम योगदान

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 3 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा। वे 3 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इशान किशन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 28 रन पर आउट हो गए। इसके बाद कैमरून ग्रीन से शानदार पारी खेली, लेेकिन वे अर्धशतक से चूक गए। कैमरून ग्रीन 44 रन पर आउट हो गए। सूर्या का बल्ला जमकर कर चला। उन्होंने 189.65 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 55 रन बनाए और टीम के जीत के करीब पहुंचाए। इसके बाद टिम डेविड और तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 29 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने 321.42 की स्ट्राइक रेट से 14 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 45 रन की नाबाद पारी खेली।

1000वें मैच को किया सेलिब्रेट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 1000वें मैच का जश्न मनाया गया। इस पल को सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान मुंबई इंडियंंस के कप्तान रोहित शर्मा, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के अलावा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बीसीसीआई के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी

आईपीएल के मौजूदा सीजन में भले ही मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हेड टू हेड में राजस्थान के खिलाफ मुंबई का पलड़ा काफी भारी है। दोनों टीमों के बीच 27 मैच खेले गए हैं। इसमें मुंबई ने 14 मैचों में, जबकि राजस्थान ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। दोनों के बीच एक मुकाबले का परिणाम बेनतीजा रहा है। मुंबई का राजस्थान के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 212 है, जबकि राजस्थान का मुंबई के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 208 रन है।

मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11:

रोहित शर्मा(कप्तान), ईशान किशन(विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान।

मुंबई इंडियंस के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

नेहल वढेरा, रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान-विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रवि अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

डोनोवन फरेरा, मुरुगन अश्विन, रियान पराग, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन।

MI vs RR मैच कब और कहां देखें?

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। फैंस इस मैच की कॉमेंट्री 12 अलग-अलग भाषाओं में सुन सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article