क्रिकेट

MI vs RCB HIghlights: सूर्या-नेहाल के तूफान में उड़ा आरसीबी, हार का हिसाब भी किया बराबर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 10, 2023, 12:02 AM IST

MI vs RCB HIghlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ मुंबई ने बेंगलोर से हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

Image

मुंबई और बेंगलोर के मैच का ताजा अपडेट यहां देखें

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर।
  • यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।
  • मुंबई ने आसीबी को 6 विकेट से हराया।

MI vs RCB Highlights:आईपीएल के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस ने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ मुंबई ने बेंगलोर से हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और मुंबई को 200 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी मुंबई ने 21 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैक्सवेल-डु प्लेसिस ने आरसीबी को संभाला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आरसीबी ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। टीम को पहला झटका पहले ओवर में विराट कोहली के रूप में लगा। वे महज एक रन पर आउट हो गए। इसके बाद अनुज रावत भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। वे भी महज 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने तीसरे विकेट के लिए ग्लने मैक्सवेल के साथ 62 गेंदों पर 120 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 130 के पार पहुंचाया। इसके बाद मैक्सवेल अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद आउट हो गए। वे 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। इसके बाद महिपाल लोमरोर भी ज्यादा देर मैदान पर नहीं रुक पाए। वे महज एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस भी कप्तानी पारी खेलने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 41 गेंदों पर 5 चौकेे और 3 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 180 के पार पहुंचाया। वे 18 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर आउट हो गए। इम्पैक्ट खिलाड़ी के रुप में मैदान पर आए केदार जाधव ने 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के जेसन बेहरेनडोर्फ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

सूर्या-नेहाल ने खेली तूफानी पारी

जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लोप रहे। वे महज 7 रन पर आउट हो गए। इशान ने शानदार पारी खेली। हालांकि, वे 42 रन पर आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और नेहार वढेरा ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक पूरा किया। वे 35 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। इसके बाद वे विजय की गेंद पर आउट हो गए। टिम डेविड बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे बिना खाता खेले आउट हो गए। नेहाल वढेरा ने अर्धशतकीय पारी खेली। वे 34 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि कैमरून ग्रीन 2 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के हसरंगा और विजय कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए।

हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी

हेड टू हेड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई को 17 मैचों में जीत मिली है, जबकि बेंगलोर ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है। बेंगलोर का मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 235 रन है, जबकि मुंबई का बेंगलोर के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 213 रन है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ।

मुंबई इंडियंस के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, संदीप वॉरियर, राघव गोयल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस(कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, शाहबाज अहमद।

MI vs RCB मैच कब और कहां देखें?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। फैंस इस मैच की कॉमेंट्री 12 अलग-अलग भाषाओं में सुन सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article