क्रिकेट

GT vs RR Highlights: हेटमायर का करारा प्रहार, राजस्थान ने पहली बार दी गुजरात को मात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 16, 2023, 11:30 PM IST

IPL 2023, GT vs RR Highlights: आईपीएल के 23वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया। राजस्थान की यह मौजूदा आईपीएल में पांच मैचों में लगातार तीसरी और ओवरऑल चौथी जीत है। टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है।

Image

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

IPL 2023, GT vs RR Highlights: आईपीएल के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने गुजरात को तीन विकेट से हराया। इसी जीत के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। इसके साथ ही राजस्थान ने पिछले साल का बदला भी ले लिया। आईपीएल के 15वें सीजन के फाइनल में इन्हीं दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इसमें गुजरात ने जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच कुल चार मुकाबले खेले गए हैं। इसमें राजस्थान की यह पहली जीत है।

गुजरात की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टीम की शुरुआती अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। शुभमन गिल और डेविड मिलर भी अर्धशतक से चूक गए। शुभमन 45 रन पर और डेविड मिलर 46 रन पर आउट हो गए। दोनों खिलाड़ियोंं को संदीप शर्मा ने आउट किया। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अभिनव मनोहर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 13 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए।

राजस्थान की पारी

जवाब में खेलने उतरी राजस्थान टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट के नुकसाल पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नही रही, लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सिमरोन हेटमायर ने तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। हेटमायर ने 215.38 की स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 56 रन की नाबाद पारी खेली। टीम के कप्तानल संंजू सैमसन ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया था। उन्होंने 32 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 60 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर अच्छी पारी नहीं खेल पाए।

गुजरात की प्लेइंग इलेवन

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।

गुजरात के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

जोश लिटिल, जयंत यादव, नूर अहमद, श्रीकर भरत, दासुन शनाका।

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, सिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

देवदत्त पडिक्कल, मुरुगन अश्विन, डोनोवन फरेरा, नवदीप सैनी, जो रूट।

हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा काफी भारी

गुजरात टाइटंस का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पलड़ा काफी भारी है। राजस्थान से गुजरात कभी नहीं हारा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। सभी मुकाबलों में गुजरात ने जीत दर्ज की है।

कब और कहां देखें गुजरात और राजस्थान के बीच मैच

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। फैंस इस मैच की कॉमेंट्री 12 अलग-अलग भाषाओं में सुन सकते हैं।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article