क्रिकेट

CSK vs KKR Highlights, IPL 2023: रिंकू सिंह और नीतीश राणा की पारी से जीता कोलकाता, चेन्नई को उसके घर में दी मात

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 14, 2023, 11:22 PM IST

IPL 2023, CSK vs KKR Highlights: आईपीएल के 61वें मैच में एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता ने इस मैच में सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया है। कोलकाता के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य था जो उसने 9 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

Image

नीतीश राणा और रिंकू सिंह

Photo : Twitter

IPL 2023, CSK vs KKR Highlights: आईपीएल के 61वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। कोलकाता के सामने जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 9 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता के लिए जीत के हीरो रहे रिंकू सिंह और नीतीश राणा जिन्होंने न केवल अर्धशतकीय पारी खेली बल्कि चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 99 रन की साझेदारी की। एक वक्त 33 रन के स्कोर 3 विकेट गंवा चुकी कोलकाता संघर्ष कर रही थी।

चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर ने 3 विकेट चटकाए। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने शिवम दुबे के नाबाद 48 और रवींद्र जडेजा की 20 रन की पारी के दम पर 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए। इन दोनों के अलावा डेवॉन कॉनवे ने 30 रन की पारी खेली। कोलकाता की तरफ से स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहा। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने 2-2 विकेट झटके। इन दोनों के अलावा शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट चटकाया।

कोलकाता नाईट राइडर्स की पारी

145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केवल 4 के स्कोर पर उसन रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट गंवा दिया। तीसरे ओवर में ही कोलकाता को एक और झटका लगा जब वेंकटेश अय्यर 9 रन बनाकर आउट हुए। जेसन रॉय भी कुछ खास नहीं कर पाए और 15 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे विकेट के लिए रिंकू सिंह और नीतीश राणा ने 99 रन की साझेदारी कर कोलकाता को जीत दिला दी। रिंकू सिंह ने 43 गेंद पर 54 रन की पारी खेली, जबकि नीतीश राणा 44 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही कोलकाता ने अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गायकवाड और कॉनवे पहले विकेट के लिए 31 रन ही जोड़ पाए। 17 रन बनाकर गायकवाड वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर वैभव अरोड़ा के हाथो आउट हुए। चेन्नई ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन छठे विकेट के लिए शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने 68 रन की साझेदारी कर चेन्नई की वापसी करा दी। जडेजा 20 रन बनाकर आउट हुए जबकि शिवम दुबे ने 34 गेंद पर नाबाद 48 रन की पारी खेली।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article