क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुए दो गेंदबाज

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 14, 2023, 10:40 AM IST

न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले एक नहीं बल्कि दो झटके लगे हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन और मैट हेनरी इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। जेमिसन तो इंजरी के कारण पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह जून 2022 से क्रिकेट से दूर हैं।

Image

काइल जेमिसन इंग्लैंड सीरीज से बाहर

Photo : Twitter

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले काइल जेमिसन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनका बैक स्ट्रेस एक बार फिर से उभर आया है। उनके अलाना मैट हेनरी भी पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। 28 साल के जेमिसन पिछले साल के जून महीने से क्रिकेट से दूर हैं। माउंट मांगनुई में होने वाले टेस्ट से पहले उनके एक और इंजरी का पता चला है, जिसके बाद वह अपने आगे के ईलाज के लिए क्राइस्टचर्च लौट जाएंगे। हाल ही में उन्होंने हेमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दो दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला था। लेकिन अब उन्होंने अचानत दर्द की शिकायत की है।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा 'काइल के लिए ऐसा होना ठीक नहीं है, क्योंकि उसने खुद को वापस खेलने के लिए कड़ी मेहनत की थी। जून में चोट लगने के बाद से हमने लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखी थी, जिसमें हमने उनका स्कैन भी कराया था। अब वह क्राइस्टचर्च लौट जाएंगे जहां शुक्रवार को उनका सिटी स्कैन कराया जाएगा। उसके बाद आगे की स्थिति साफ हो पाएगी।

न्यूजीलैंड के लिए जेमिसन का न खेल पाना बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि उनके आंकड़े शानदार हैं। उन्होंने 16 टेस्ट मैच में 19.45 की औसत से 72 विकेट झटके हैं।

मैट हेनरी भी नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट

जेमिसन के अलावा मैट हेनरी भी पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। वह पारिवारिक कारण से अपने घर गए हैं। उनके स्थान पर दो अनकैप्ड खिलाड़ी जैकब डफी और स्कॉट कुगलेन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16-20 फरवरी के बीच बे-ओवल माउंट मांगनुई में जबकि दूसरा टेस्ट 24-28 फरवरी के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article