क्रिकेट

IPL 2026 के आगाज से पहले कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने विशेषज्ञ समिति को दी सुरक्षा उपायों की जानकारी

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने विशेषज्ञ समिति को आईपीएल 2026 के आगाज से पहले लागू किए जाना वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी है।

Image

चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरू

बेंगलुरु: कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अधिकारियों ने शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति से मुलाकात की और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र से पहले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किए जा रहे सुरक्षा उपायों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। राज्य सरकार ने चार जून, 2025 को हुई भगदड़ के कारण महीनों से चली आ रही अनिश्चितता के बाद हाल ही में इस स्टेडियम में आईपीएल मैच आयोजित करने की अनुमति दी है।

बेंगलुरू में खेले जाएगा आईपीएल 2026 का उद्धाटन मैच

मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 28 मार्च को आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। केएससीए के आधिकारिक प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने कहा,'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कर्नाटक सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति ने आज कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ में केएससीए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अधिकारियों के साथ बैठक की।'

चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही होगा उद्धाटन समारोह

आरसीबी की टीम सत्र के उद्घाटन मैच के अलावा उद्घाटन समारोह का आयोजन भी यहीं करेगी। उन्होंने बताया,'बैठक के दौरान केएससीए ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किए गए बुनियादी ढांचे के उन्नयन, व्यवस्थाओं और सुरक्षा उपायों पर विस्तृत जानकारी दी जो विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के अनुरूप हैं और अनुपालन ढांचे के पहले चरण के तहत लागू किए जाने हैं।'

चिन्नास्वामी में पांच घरेलू मैच खेलेगी आरसीबी

आरसीबी इस सत्र में चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच घरेलू मैच खेलेगी, जबकि शेष दो मैच रायपुर में खेले जाएंगे। आरसीबी और उससे संबंधित परिचालन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने आगामी आईपीएल मैचों के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए अपनी तैयारियों और परिचालन योजनाओं की प्रस्तुति भी दी। मृत्युंजय ने कहा,'आरसीबी और उससे जुड़ी परिचालन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने आगामी आईपीएल मैचों के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए अपनी तैयारियों और परिचालन योजनाओं को भी प्रस्तुत किया।' मृत्युंजय ने कहा,'चर्चाएं रचनात्मक और सकारात्मक रहीं और सभी हितधारकों ने मैचों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध तरीके से आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article