क्रिकेट

IPL 2025: क्या आईपीएल के शेड्यूल में होगा बदलाव? कोलकाता पुलिस ने किया कैब से अनुरोध

आईपीएल 2025 के शेड्यूल में एक बदलाव करने की कोलकाता पुलिस ने बंगाल क्रिकेट संघ से अनुरोध किया है। क्या आईपीएल गवर्निंग काउंसिल करेगी शेड्यूल में बदलाव?

Image

इंडियन प्रीमियर लीग ट्रॉफी

कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) से आग्रह किया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आईपीएल का मैच ईडन गार्डंस पर छह अप्रैल को नहीं रखे क्योंकि उस दिन रामनवमी होने से शहर में सुरक्षा के भारी इंतजाम करने होंगे। कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा,'हमने कैब को पत्र लिखकर छह अप्रैल को आईपीएल का मैच यहां नहीं रखने के लिये कहा है क्योंकि रामनवमी के कारण शहर भर में भारी सुरक्षा इंतजामात करने होंगे।'

पुलिस नहीं मुहैया करा पाएगी पर्याप्त सुरक्षा

कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा कि अधिकारियों ने अभी तक मैच के लिये स्वीकृति नहीं दी है। उन्होंने कहा, 'पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि वे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकेंगे। पुलिस सुरक्षा के बिना 65,000 दर्शकों को संभालना मुश्किल हो जायेगा।'

बीसीसीआई करेगा अंतिम फैसला

गांगुली ने बताया कि कैब ने बीसीसीआई को हालात के बारे में बता दिया है और अंतिम फैसला लेने में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी रामनवमी के मैच का कार्यक्रम बदलना पड़ा था। विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने ऐलान किया है कि पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर 20,000 से अधिक जुलूस निकाले जायेंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article