क्रिकेट

IPL 2024 से पहले ससुर ने छोड़ा केएल राहुल का साथ, शर्मा जी के बेटे पर जताया विश्वास! [VIDEO]

KL Rahul Sunil Shetty hilarious ad: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ एक विज्ञापन में नजर आए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Image

केएल राहुल रोहित शर्मा (फोटो- केएल राहुल ट्विटर)

KL Rahul Sunil Shetty hilarious ad: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत में दो दिन से भी कम का समय बचा है। इस मेगा टूर्नामेंट से पहले जहां कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर तो पसीना बहा ही रहे हैं साथ ही अलग-अलग कंपनियों के लिए एड भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जेंट्स के कप्तान केएल राहुल और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ एक विज्ञापन में नजर आए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक प्रायोजकों में से एक, लोकप्रिय फैंटेसी गेमिंग ऐप ड्रीम 11 के नवीनतम विज्ञापन वीडियो में, राहुल को एक टेबल के पास आते देखा जा सकता है, जहां उनके ससुर सुनील शेट्टी और रोहित शर्मा एक साथ बैठे थे। इसमें दोनों ने मुंबई लिखी हुई टी-शर्ट पहनी हुई है वहीं केएल राहुल लखनऊ लिखी हुई टी शर्ट पहने हुए हैं।

ससुर ने छोड़ा केएल राहुल का साथ

इस वीडियो में केएल राहुल जैसे ही रोहित और सुनील को डिनर करते हुए ज्वाइन करने के लिए आगे बढ़ते हैं तो रोहित कहते हैं कि ये फैमिली डिनर है। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान अपने ससुर (सुनील शेट्टी) की ओर देखकर उन्हें पापा कहते हैं लेकिन सुनील उनकी जगह शर्मा जी का बेटे (रोहित) को चुनते हैं और कहते हैं कि 'जब तक आईपीएल चल रहा है तब तक रोहित ही मेरा बेटा है।' इस वीडियो को हर तरफ जमकर शेयर किया जा रहा है।

आईपीएल में वापसी करेंगे राहुल

बता दें कि केएल राहुल पिछले दो महीने से क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। उन्हें खिंचाव हो रहा था जिसके चलते वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केवल एक मैच खेल पाए। ऐसे में बाद में उन्होंने एनसीए का रुख किया। अब वे पूरी तरह से फिट हैं और आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालने वाले हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article