क्रिकेट

ICC ODI Rankings: वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव, केशव महाराज बने नंबर एक गेंदबाज

ICC ODI Rankings: दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। महाराज ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर सीरीज के पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Image

केशव महाराज (फोटो- ICC)

ICC ODI Rankings: दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने बुधवार को आईसीसी की नई वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सीधे शीर्ष पर पहुंचा दिया। महाराज ने उस मैच में 5 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की 98 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

दो स्थान की छलांग लगाकर पहुंचे शिखर पर

केशव महाराज ने रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाई और अब उनके खाते में 687 अंक हैं। इस शानदार उपलब्धि के चलते वे वनडे में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं।इससे पहले श्रीलंका के महेश तीक्ष्णा और भारत के कुलदीप यादव शीर्ष पर थे, लेकिन महाराज की शानदार गेंदबाजी के बाद दोनों को नुकसान उठाना पड़ा। अब तीक्ष्णा दूसरे और कुलदीप तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

टॉप-10 में स्पिनरों का दबदबा

आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में यह साफ दिखता है कि स्पिनरों का दबदबा बना हुआ है। टॉप-10 गेंदबाजों में 9 स्पिनर शामिल हैं, जबकि केवल एक तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के मैट हेनरी हैं।

टॉप-10 की सूची इस प्रकार है:

    केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)

  • महेश तीक्ष्णा (श्रीलंका)
  • कुलदीप यादव (भारत)
  • बर्नार्डस्कोल्ट्ज (नामीबिया)
    • राशिद खान (अफगानिस्तान)
  • मिचेलसेंटनर (न्यूजीलैंड)
  • मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
  • वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)
  • रवींद्र जडेजा (भारत)
  • एडम जंपा (ऑस्ट्रेलिया)
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन

    मंगलवार को खेले गए वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 297 रन का लक्ष्य मिला था। लेकिन केशव महाराज की घातक गेंदबाजी ने पूरी कंगारू टीम को 198 रन पर ढेर कर दिया।महाराज ने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 33 रन देकर 5 विकेट झटके। यह प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका की जीत का सबसे बड़ा कारण बना।

    300 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर

    इस मैच में महाराज ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वे दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलने वाले पहले स्पिनर बने, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किए।

    शॉन पोलॉक अब भी सबसे सफल

    हालांकि महाराज ने 300 विकेट का आंकड़ा छुआ है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अब भी शॉन पोलॉक के नाम है। पोलॉक ने अपने करियर में 823 विकेट झटके, जिसमें 421 टेस्ट, 387 वनडे और 15 टी20 विकेट शामिल हैं।

    SIddharth Sharma
    SIddharth Sharma author

    सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

    और पढ़ें
    End of Article