क्रिकेट

IPL 2026 में धमाल मचा रहे कार्तिक त्यागी ने खोला अपनी सफलता का राज़

कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से खेलते हुए धमाल मचा रहे कार्तिक त्यागी ने बताया है कि उन्होंने चोट से उबरने के बाद कैसे शानदार वापसी की है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

Image

कार्तिक त्यागी (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

अहमदाबाद: पिंडली की चोट के बार बार होने के बाद कार्तिक त्यागी को अहसास हुआ कि अगर उन्हें फिर से क्रिकेट खेलना है तो उन्हें कुछ बदलाव करने होंगे। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच से एक दिन पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज ने चोटों की परेशानी से हुई निराशा और इसके बाद किए गए बदलावों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया को समझने से बहुत मदद मिली इसलिए उनके रन-अप में बदलाव आया। कार्तिक मौजूदा सीजन में केकेआर के सबसे सफल गेंदबाद बनकर उभरे हैं और अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

एक साल के ब्रेक से मिला फायदा

मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कार्तिक ने कहा, 'मुझे चोटें लगी हैं, लेकिन उस दौरान मैंने पहचाना कि मुझे बार बार वही दिक्कतें क्यों आ रही थीं। जब भी मैं क्रिकेट खेलना शुरू करता, मुझे वही दिक्कत आती। फिर मैंने एक साल का ब्रेक लिया और पहचाना कि दिक्कत बार-बार क्यों आ रही थी। फिर मैंने इसे ठीक किया। मानसिक रूप से ज्यादा बदलाव नहीं हुए। लेकिन चोटों की वजह से मुझे कुछ बदलाव करने पड़े, जैसे मेरा रन-अप। मुझे अहसास हुआ कि अगर मुझे फिर से क्रिकेट खेलना है तो मुझे कुछ बदलाव करने होंगे।'

केकेआर ने कार्तिक को 30 लाख की कीमत पर किया शामिल

फिटनेस साबित करने के बाद कार्तिक को आईपीएल 2026 सत्र के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा। लगातार 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाला लंबी कद काठी का यह गेंदबाज वैभव अरोड़ा के साथ टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहा है। कार्तिक ने कहा,'मैंने हमेशा प्रक्रिया को समझने और इसका अनुकरण करने की कोशिश की है। मैंने जिन सीनियर खिलाड़ियों से बात की, उन्होंने कहा कि दबाव हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा। इसलिए प्रक्रिया सबसे अहम है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article