क्रिकेट

T20 World Cup: सेमीफाइनल में हार के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज ने दिया टीम इंडिया को 'चोकर्स' टैग

  • Written by: नवीन चौहानAuthored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 11, 2022, 08:52 PM IST

पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को टी20 विश्व के सेमीफाइनल में 10 विकेट के अंतर से करारी हार के बाद चोकर्स का टैग दिया है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम( साभार AP)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को पहली बार विश्व चैंपियन का खिताब दिलाने वाले कप्तान कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में करारी हार के बाद टीम इंडिया को चोकर्स के टैग से नवाजा है। कपिल देव ने ऐसा टीम इंडिया के हालिया टूर्नामेंट्स में नॉकआउट मैचों में प्रदर्शन को देखकर दिया है। रविवार की हार टीम इंडिया की पिछले छह विश्व कप में नॉकआउट मैचों में पांचवीं हार है।

'हम कह सकते हैं उन्हें चोकर्स'

कपिल ने मौजूदा भारतीय टीम की आलोचना करते हुए कहा, हां हम इन्हें चोकर्स कह सकते हैं। वो खिताब के करीब आकर चोक हो जाते हैं।' 63 वर्षीय कपिल देव ने हालांकि आगे कहा कि प्रशंसकों को टीम के सेमीफाइनल में प्रदर्शन को लेकर कड़ा रुख नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि उन्होंने सेमीफाइनल में वो खराब खेले। लेकिन हमें केवल एक मैच के आधार पर टीम के प्रदर्शन का आकलन नहीं करना चाहिए।

9 साल से टीम इंडिया ने नहीं जीता है कोई आईसीसी खिताब

भारतीय क्रिकेट टीम साल 2013 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। साल 2021 के विश्व कप को छोड़कर वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में वो लगातार विश्व कप या आईसीसी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचने में सफल रही लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। साल 2014 में टी20 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के और साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। इसके अलावा अन्य मौकों पर उसका सफर सेमीफाइनल में थम गया।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article