क्रिकेट

जेपी डुमिनी ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम बनेगी चैंपियन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। यह टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेल रही है, जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों के लिए भारत आएगी।

Image

जेपी डुमिनी ने की बड़ी भविष्यवाणी। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व ऑलराउंडर जेपी डुमिनी का मानना है कि साउथ अफ्रीका के पास मेंस टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का 'पूरा मौका' है। इस टीम ने अभी तक कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है। साल 2024 में साउथ अफ्रीकी टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन भारत के खिलाफ ट्रॉफी नहीं जीत सकी।

जेपी डुमिनी ने गुरुवार को 'आईएएनएस' से कहा, हम पिछले एक साल से बहुत शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। खासकर व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में हम शानदार खेले हैं। हमारे पास जो टीम है, वह निश्चित रूप से हमें जीतने का पूरा मौका देती है। यह हमेशा एक सवाल रहता है कि साउथ अफ्रीका व्हाइट-बॉल प्रतियोगिता कब जीतेगा। मुझे लगता है कि इस बार हमारे पास अच्छा मौका है।'

6 बार खेला है टी20 वर्ल्ड कप

साउथ अफ्रीका के लिए 6 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले डुमिनी ने कप्तान एडेन मार्करम की फॉर्म को एक अहम फैक्टर बताया, जिन्होंने हाल ही में एसए20 में डरबन सुपर जायंट्स की ओर से नौ मैचों में 309 रन बनाए हैं।

'कप्तान की फॉर्म सबसे अहम'

जेपी डुमिनी ने कहा, मेरे लिए खिलाड़ियों की फॉर्म सबसे अहम है, खासकर कप्तान की फॉर्म। बल्लेबाजी के नजरिए से, उनकी फॉर्म महत्वपूर्ण है। अगर वह अच्छा खेलते हैं, तो हमें एक टीम के तौर पर बहुत अच्छा मौका मिलेगा।'

7 फरवरी से होगा आगाज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। यह टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेल रही है, जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों के लिए भारत आएगी।

अहमदाबाद में अफ्रीका का पहला मैच

ग्रुप-डी में मौजूद साउथ अफ्रीका 9 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसका पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ होगा। इसके बाद ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान से 11 फरवरी को सामना होगा। 14 फरवरी को यह टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी, जबकि 18 फरवरी को उसकी भिड़ंत यूएई से होगी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article