पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का आगाज हो गया। गुरुवार, 29 जनवरी को लाहौर में पहले टी20 मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। साहिबजादा फरहान बिना खाता खोले मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा और सैम अयूब ने टीम को संभाला।
दोनों के बीच 45 गेंद पर 75 रन की साझेदारी हुई। एक विकेट जल्दी गंवाने के बाद पाकिस्तान टीम ने रिकवरी की। टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। तभी रास्ते में एडम जंपा आ गए। जंपा ने एक बाद एक पाकिस्तान को करारे झटके दिए।
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने पहले सैम अयूब को 40 के निजी स्कोर पर जैक एडवर्ड के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद अपने अगले ओवर में पाकिस्तान कप्तान का शिकार कर लिया। दो ओवर में दो विकेट लेकर जंपा ने पाकिस्तान को एक बार फिर बैकफुट पर धकेल दिया।
लंबे समय बाद पाकिस्तान टी20 टीम में लौटे बाबर आजम 19 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी जंपा की एक गेंद मिस कर गए और लेग बिफोर हो गए। इसके बाद जंपा ने उस्मान ख्वाजा का शिकार किया। चौथी सफलता हासिल करते ही जंपा ने कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर को पीछे छोड़ा दिया।
एडम जंपा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में मिचेल से आगे निकल गए। सेंटनर के नाम टी20I कुल 134 विकेट हैं। जंपा के नाम अब 138 विकेट दर्ज हो गए हैं। इस लिस्ट में राशिद खान का नाम टॉप पर हैं। उनके नाम 187 विकेट दर्ज हैं।
वहीं, एडम जंपा ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। जोश हेजलवुड के नाम 79 विकेट दर्ज हैं, जो अभी भी एडम जंपा से बहुत पीछे हैं। मिचेल स्टार्क ने 79 विकेट लिए हैं। हालांकि, वह टी20I क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।