क्रिकेट

तीसरे वनडे से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, बाहर हुआ विकेटकीपर बल्लेबाज

श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। इनफॉर्म विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। दूसरे वनडे में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

Image

जोस बटलर (साभार-X)

श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मुकाबले से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। दूसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी। ईसीबी के अनुसार 'बटलर हैमस्ट्रीमिंग इंजरी के कारण तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। दूसरे मैच के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी। बटलर के जाने से इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। वह शानदार फॉर्म में हैं।

डैन लॉरेंस करेंगे रिप्लेस

जोस बटलर की जगह डैन लॉरेंस को टीम में शामिल किया गया है। लॉरेंस को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है और 29 साल की उम्र में वह वनडे डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसे संयोग ही कहा जाए कि इस विकेटकीपर ने श्रीलंका के खिलाफ ही अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। 6 साल पहले साल 2021 में लॉरेंस ने गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। 17 टेस्ट की 13 पारी में लॉरेंस के नाम 858 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतकीय पारी खेली है। उनका सर्वाधिक व्यक्गित स्कोर 91 रन है। घरेलू क्रिकेट में लॉरेंस के पास अच्छा-खासा अनुभव है। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 157 मैच की 249 पारी में 9,049 रन बनाए हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके नाम 24 शतक और 40 अर्धशतक हैं। लिस्ट ए क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने केवल 28 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 26.80 की औसत से 690 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उनके नाम एक शतक और 4 अर्धशतक हैं।

27 सितंबर को होगा निर्णायक मुकाबला

टी20 सीरीज जीतने के बाद अब इंग्लैंड के पास वनडे सीरीज में भी श्रीलंका को हराने का मौका है। फिलहाल 3 मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। श्रीलंका ने जिस तरह से दूसरे वनडे में वापसी है, उसको देखते हुए इंग्लैंड टीम के लिए चुनौती मुश्किल रहने वाली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को ओवल में खेला जाएगा।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article