क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर के और करीब पहुंचे जो रूट, बने 14,000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन का जादूई आंकड़ा पार कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रूट ने यह कारनामा किया। वह सचिन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे और इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए।

Image

जो रूट (साभार-ICC)

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट का चौथा दिन उस वक्त जो रूट के लिए यादगार बन गया जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन के आंकड़े को पार कर लिया। पहली पारी में 46 रन की पारी खेलने वाले जो रूट ने 13,998 रन बना लिए थे और वह 14,000 के जादूई आंकड़े से केवल दो रन पीछे थे। दूसरी पारी में उन्होंने 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर जैसे ही अपनी पारी का दूसरा रन बनाया, उन्होंने 14,000 रन का आंकड़ा छू लिया। इस मुकाबले में बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में रूट बतौर कप्तान उतरे हैं। स्टोक्स को नाईटक्लब विवाद के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।

सचिन के बाद दूसरे खिलाड़ी बने रूट

इसके साथ ही जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 200 टेस्ट मैच में 15,921 रन हैं। रूट ने 14,000 रन का आंकड़ा केवल 165 टेस्ट के 169 पारी में हासिल कर लिया और ऐसे में अब उनके सामने सचिन से आगे निकलने की चुनौती है।

टेस्ट क्रिकेट में सचिन से कितने दूर रूट

जो रूट अब तक केवल 165 टेस्ट मैच खेले हैं। फिलहाल उनके नाम 50.88 की औसत और 57.57 की स्ट्राइक रेट से 14,042* रन हो गए हैं। रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन से केवल 1,879 रन दूर हैं। रूट के लिए यह ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।

शतक के मामले में 10 कदम दूर रूट

बात अगर टेस्ट क्रिकेट में शतक की करें तो सचिन के नाम 200 टेस्ट में 51 शतक हैं और फिलहाल रूट 41 शतक के साथ इस लिस्ट में रिकी पोटिंग की बराबरी पर खड़े हैं जो चौथे पोजीशन पर काबिज हैं। रूट से आगे केवल दो बल्लेबाज हैं। जैक कैलिस के नाम 45 टेस्ट शतक जबकि सचिन 51 शतक के साथ टॉप पर बने हुए हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article