VVS Laxman tenure as NCA Head Extended: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और नेशनल क्रिकेट एकादमी के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बड़ा अपडेट दिया है। दरअसल एनसीए का तीन साल तक नेतृत्व करने वाले वीवीएस लक्ष्मण का कार्यकाल सितंबर में समाप्त होने वाला है। ऐसा माना जा रहा था कि वे अब आईपीएल की ओर रुख करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है।
चूंकि लक्ष्मण लगभग तीन वर्षों तक एनसीए के प्रमुख थे, इसलिए उन्हें टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए तैयार किया गया था। लेकिन कई रिपोर्टों ने पुष्टि की कि उन्होंने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। ऐसी अटकलें थीं कि लक्ष्मण अपने अनुबंध की समाप्ति के बाद आईपीएल में वापसी करने के लिए एनसीए छोड़ सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने तो ये तक बताया कि लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) लक्ष्मण को साइन करने में रुचि रखते थे। ऐसा नहीं हो रहा है क्योंकि जय शाह ने बीसीसीआई के साथ लक्ष्मण के भविष्य की पुष्टि की है।
