Jasprit Bumrah Celebration: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-फोर मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने फील्डिंग करते वक्त कुछ आपत्तिजनक इशारे किए थे, जिसका खामियाजा उन्हें 30 प्रतिशत मैच फीस गंवाकर भुगतना पड़ा था। सोशल मीडिया पर रउफ के इस सेलिब्रेशन को लेकर खूब विवाद हुआ था, जिसका बदला अब जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप फाइनल मुकाबले में ले लिया। बुमराह ने हारिस रउफ को आउट कर एक अनोखे तरह का सेलिब्रेशन कर रउफ को करारा जवाब दिया। बुमराह के सेलिब्रेशन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
18वें ओवर में आउट हुए थे रउफ
18वें ओवर की 5वीं गेंद पर बुमराह ने शानदार यॉर्कर मारकर हारिस रउफ की गिल्लियां बिखेर दी। रउफ को आउट करने के बाद बुमराह ने उनके सामने प्लेन गिरने का इशारा किया जो सुपर-फोर मैच के दौरान रउफ ने किया था। बुमराह यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपने अगले ओवर में एक और विकेट लेकर पाकिस्तान की टीम को ऑलआउट कर दिया। उन्होंने 3.1 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट के साथ अपना स्पेल कंपलीट किया। शानदार शुरुआत के बावजूद भी पाकिस्तान की टीम पूरे ओवर नहीं खेल पाई और केवल 146 रन बनाकर ढेर हो गई।
