कोलकाता: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें पिछले दो दिन से जसप्रीत बुमराह पर टिकी हुई हैं। जब से उनके दोबारा से चोटिल होने और टी20 विश्व कप से संभावित रुप से बाहर होने की खबर आई है हर कोई बुमराह की फिटनेस के बारे में बीसीसीआई के आधिकारिक बयान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। शुक्रवार को सौरव गांगुली ने थोड़ी सी राहत भरी खबर प्रशंसकों को दी थी कि जसप्रीत बुमराह अभी पूरी तरह विश्व कप से बाहर नहीं हुए हैं। अभी विश्व कप में बहुत वक्त बचा है उनकी स्थिति में सुधार हो सकता है।
क्रिकेट
बुमराह की चोट पर आया ताजा अपडेट, इस दिन होगा उनकी किस्मत का फैसला
- Agency by: Agency
- Updated Oct 1, 2022, 06:30 AM IST
Jasprit Bumrah Injury Latest Update: एक रिपोर्ट में जसप्रीत बुमराह की चोट को लेकर दावा किया गया है कि वो ज्यादा गंभीर नहीं है। उनके टी20 विश्व कप 2022 में खेलने के बारे में अंतिम फैसला सोमवार को टीम मैनेजमेंट और चयन समिति के बीच चर्चा के बाद किया जाएगा।
Jasprit Bumrah. (ANI Photo)
KEY HIGHLIGHTS
- जितना माना जा रहा था उतनी गंभीर नहीं है जसप्रीत बुमराह की चोट
- सोमवार 3 अक्टूबर को होगा बुमराह के टी20 विश्व कप में खेलने के मसले पर अंतिम फैसला
- राष्ट्रीय चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट करेगा इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार
