क्रिकेट

IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे टाई होने के बाद भड़के कप्तान रोहित शर्मा, कहा-ये हार...

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हो गया। भारतीय टीम जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। आखिरी 14 गेंद में जीत के लिए एक रन टीम इंडिया नहीं बना सकी।

Image

भारत बनाम श्रीलंका

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • टाई हुआ भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला
  • जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य हासिल करने से चूकी टीम इंडिया
  • 15 गेंद में जीत के लिए 1 रन नहीं बना पाई भारतीय टीम

कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत रोमांचक अंदाज में हुई। सीरीज का पहला मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 8 विकेट पर 230 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। इसके जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने 75 रन के स्कोर पहला विकेट गंवाया लेकिन पूरी टीम 47.5 ओवर में 230 रन पर ढेर हो गई। 48वें ओवर की तीसरी गेंद पर दोनों टीमों की स्कोर बराबर हो गया था लेकिन अगली दो गेंद पर शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को एलबीडब्लू करके कप्तान चरिथ असलंका ने श्रीलंका को हार से बचाकर मुकाबला टाई करा दिया।

14 गेंद में एक रन नहीं बना पाना है निराशाजनक

मुकाबला टाई होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने निराशा जाहिर करते हुए कहा कि वो 14 गेंद में जीत के लिए एख रन नहीं बना पाने से निराश हैं। उन्होंनें 230 रन के स्कोर को जीत हासिल करने योग्य बताते हुए कहा, हर स्कोर हासिल करने लायक होता है लेकिन उसे हासिल करने के लिए आपको अच्छी बल्लेबाजी करनी पड़ती है। हमने मैच में टुकड़ों में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन लगातार लय कायम नहीं रख सके।

अक्षर-राहुल ने कराई वापसी, नहीं हासिल कर पाए बैटिंग में लय

231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 75 रन की साझेदारी हुई। ऐसे में रोहित ने कहा, हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन हमें पता था कि जब स्पिनर्स गेंदबाजी करने आएंगे तब मैच शुरू होगा। हमने कुछ विकेट जल्दी जल्दी गंवाकर मैच में पिछड़ गए। अक्षर पटेल और केएल राहुल के बीच हुई साझेदारी ने हमारी वापसी कराई। लेकिन 14 गेंद पर जीत के लिए एक रन नहीं बना पाने से निराश हूं। लेकिन हम इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देंगे।

जीत के लिए पिच पर नहीं रह पाए डटे

रोहित ने आगे कहा, शुरुआत में पिच में थोड़ी पकड़ थी लेकिन सीम खत्म होने के साथ गेंद भी नरम हो गई। ये ऐसा मैच नहीं था जहां आप अपनी मर्जी से शॉट खेल सकते थे। आपको पिच पर डटे रहना था। हमने जिस तरह लड़े उसपर गर्व है। जीत के लिए धैर्य बनाए रखना अहम था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article