क्रिकेट

'आपको वही जॉब करना...', कप्तानी छिनने पर ईशान किशन का पहला रिएक्शन, पैट कमिंस पर दिया बड़ा बयान

आईपीएल के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ। जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में हैदराबाद ने सफल रन चेज किया। कप्तानी का भार हटने के बाद ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। मैच के कप्तानी जाने पर बड़ा खुलासा किया।

Image

ईशान किशन का कप्तानी को लेकर बड़ा बयान

सनराइजर्स हैदराबाद का विजय रथ लगातार दौड़ रहा है। पैट कमिंस की अगुआई में इस सीजन टीम पहली बार खेल रही थी और एक बार फिर बेहतरीन खेल दिखाया। जब 229 का टारगेट मिला था। तब ऐसा लगा था कि शायद राजस्थान की टीम 20-25 रन पीछे रह गई है। हैदराबाद ने 18.5 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया।

भले ही ट्रेविस हेड सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने 55 गेंद पर 132 रनों की साझेदारी करके मैच को राजस्थान की पहुंच से दूर कर दिया। ईशान किशन के ऊपर अब कप्तानी का दबाव नहीं है और वो खुलकर खेले। किशन ने 74 रन की पारी खेली। मैच के बाद ईशान ने कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया।

'कप्तानी करके मजा आया'

ईशान किशन ने कहा, एक विकेटकीपर के तौर पर आपको वही जॉब करना होता है, जो कप्तान के तौर पर करनी होती है। चीजों को सिंपल रखिए। बैटिंग के लिए विकेट अच्छी थी। हम उन्हें 230 के पहले रोकना चाहते थे और ऐसा ही किया। कप्तानी करके मजा आया। पहले सात मैचों में कप्तानी की और इसके बाद पैट कमिंस आए और गेंदबाजी में हमें अतिरिक्त पावर मिला।

'बैटिंग और विकेटकीपिंग पर ज्यादा फोकस'

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, कमिंस एक जबरदस्त कप्तान हैं। इसी वजह से मैं अपनी बैटिंग और विकेट कीपिंग के बारे में ज्यादा सोच रहा था। आपको अपने शॉट्स खेलने होंगे और डरना नहीं होगा। जोफ्रा की पहली गेंद का जहां तक सवाल है, तो वह काफी तेज थी। खुश हूं कि उस पर छक्का मिल गया। भाग्य बहादुरों का साथ देता है। हम काफी शांत थे। सबसे अहम चीज की हमारा पावरप्ले काफी अच्छा गया।

'अभी तक मैंने अपनी बेस्ट बैटिंग नहीं की'

किशन ने आगे कहा, मैं अभिषेक से लगातार बात कर रहा था और हमें पता था कि किस रन रेट से रन बनाने हैं। मिडिल ओवर्स में हमारी अच्छी साझेदारी हुई और इससे हमारी टीम को काफी फायदा हुआ। मैं सोच रहा था कि गेंद को देखकर खेलते हैं, ताकि गैप मिलने का चांस रहेगा। आपको हमेशा बड़ा गैप मिलता है। अभी तक मैंने अपनी बेस्ट बैटिंग नहीं की है।

मैच के दौरान राजस्थान के फील्डर्स ने कई कैच भी छोड़े और उसका उन्हें नुकसान हुआ। अभिषेक शर्मा को मौके दिए गए। इसके अलावा कई कैच ऐसे रहे जो ऊपर से निकल गए या आगे की तरफ रह गए। इन सबका उन्हें नुकसान हुआ। वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन शतक लगाया था, लेकिन उनका शतक बेकार चला गया।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article