क्रिकेट

Ishan Kishan Comeback: इस टूर्नामेंट से मैदान पर वापसी कर सकते हैं इशान किशन, खुद किया खुलासा

Ishan Kishan Comeback: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज इशान किशन जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर नजर आएंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद बताया कि वे कब वापसी करेंगे। उन्होंने मानसिक थकान के कारण टीम इंडिया से ब्रेक लिया था।

Image

इशान किशन। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इशान किशन जल्द मैदान पर करेंगे वापसी।
  • मानसिक थकान के कारण टीम इंडिया से ब्रेक लिया था।
  • जिम्बाब्वे दौरे पर भी इशान को नहीं मिला मौका।

Ishan Kishan Comeback: टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन करीब नौ महीने के ब्रेक के बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने मानसिक थकान के कारण टीम इंडिया से ब्रेक लिया था। उनके इस फैसले पर कई तरह के सलाव भी उठे थे, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वे क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने को तैयार है। इशान ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला पिछले साल नवंबर 2023 में गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वे लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे इशान

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इशान किशन ने कहा कि वे बहुत अच्छे मुड में हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में हिस्सा लिया। अब वे आगामी सीजन के लिए मुंबई जा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि खुद को फिट रखना और आने वाले टूर्नामेंट के लिए तैयार रहना है। मैं भविष्य को लेकर ज्यादा नहीं सोचता हूं। मैं वर्तमान में रहना चाहता हूं। इस समय मेरा ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि मैं छह महीने पहले की तुलना में बेहतर और अलग खिलाड़ी कैसे बनूं। मैं कुछ नए शॉट्स और अपनी विकेट-कीपिंग पर काम करूंगा। घरेलू क्रिकेट के इशान ने कहा कि मैं घरेलू सीजन के शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। मैं झारखंड के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और फिर देखते हैं।

जिम्बाब्वे दौरे पर भी नहीं मिला मौका

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो चुके इशान किशन को जिम्बाब्वे दौरे पर भी मौका नहीं दिया गया। इस सीरीज के दौरान आईपीएल स्टार अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल सहित कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। बता दें कि टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के पास है।

इशान का ऐसा हैं करियर

2021 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले इशान किशन ने टीम इंडिया के लिए कुल 61 मैच खेले हैं। उन्होंने 32 टी20 मैचों में कुल 796 रन बनाए हैं। इसी तरह 27 वनडे में 933 रन और दो टेस्ट मुकाबले में 78 रन बनाए हैं। वहीं, इशान ने 50 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 69.25 की स्ट्राइक रेट से 3063 रन बनाए हैं। इसी तरह 104 लिस्ट-ए में 3482 रन और 186 टी20 में 4755 रन बनाए हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 305 कैच लपक चुके हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article