क्रिकेट

IND vs NZ: T20I में फिर फिसड्डी साबित हुए ईशान किशन, टीम में जगह बरकरार रखना हुआ मुश्किल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 10:14 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी ईशान किशन का बल्ला खामोश रहा। वह इस मैच में केवल 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही उनके नाम इस सीरीज में कई ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गए जो किसी भी बल्लेबाज के लिए अच्छे नहीं कहे जा सकते।

Image

ईशान किशन

Photo : Twitter

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भी ईशान किशन का बल्ला नहीं चला। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका ईशान किशन के रूप में ही लगा। वह 3 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हुए। किशन को ब्रेसवेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

तीसरे मैच में भी नाकाम रहे ईशान

यह लगातार तीसरा मौका था, जब ईशान कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इससे पहले लखनऊ में खेले गए दूसरे मैच में उन्होंने 32 गेंद पर 19 रन की पारी खेली थी और रन आउट हुए थे। रांची में खेले गए पहले टी20 मैच में वह केवल 4 रन ही बना पाए थे।

तीन मैच की सीरीज में सबसे सबसे कम औसत

3 मैच की सीरीज की बात करें तो विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। अब उनके नाम 3 मैच की टी20 सीरीज में बतौर विकेटकीपर सबसे कम औसत का रिकॉर्ड जुड़ गया है।

न्यीजीलैंड के खिलाफ- ईशान किशन (औसत 8.00)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋषभ पंत (औसत 10.00)

श्रीलंका के खिलाफ एमएस धोनी (11.00)

पावरप्ले में सबसे कम स्ट्राइक रेट

ईशान किशन के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा और वह पावरप्ले में सबसे कम स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस टी20 सीरीज में उन्होंने 116.2 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

ईशान किशन -116.2

अजिंक्य रहाणे- 118.4

शिखर धवन- 122.9

केएल राहुल- 128.2

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article