क्रिकेट

प्रैक्टिस मैच में अपने ही खिलाड़ी से भिड़ गए सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान ईशान किशन (वीडियो)

हैदराबाद का प्रैक्टिस मैच उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब मैच के दौरान नए-नवेले कप्तान अपने ही खिलाड़ी से उलझ गए। बल्लेबाजी में ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले ईशान किशन अपने गेंदबाज जीशान से भिड़ गए। इस बार उन्हें टीम की कमान मिली है जब तक पैट कमिंस टीम से नहीं जुड़ जाते।

Image

ईशान किशन और जीशान अंसारी (साभार-X)

आईपीएल 2026 शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है। कोई भी टीम अपनी तैयारी में पीछे नहीं रहना चाहती है। इसी क्रम में सनराइजर्स हैदराबाद ने इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच खेला। लेकिन इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसने इस मैच का मज थोड़ा किरकिरा कर दिया। दरअसल मुकाबले में एक क्षण आया जब नए-नवेले कप्तान ईशान किशन अपने ही गेंदबाज से भिड़ गए।

ईशान ने लगाई जीशान की क्लास

इस मुकाबले के दौरान ईशान किशन ने जीशान अंसारी की एक ओवर में 20 रन बटोरे। गेंदबाज को जब रन पड़ते हैं तो उन्हें गुस्सा तो आता ही है, लेकिन जीशान इसे काबू में नहीं रख पाए और अपने कप्तान से ही उलझ गए। शुरुआती 5 गेंद में 20 रन खाने के बाद जीशान ने आखिरी गेंद पर ईशान को आउट कर दिया, फिर क्या था वह ईशान को पवेलियन की तरफ जाने का ईशारा करने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान वहां कुछ देर तक रुके और फिर चलते बने। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 25 गेंद में ताबड़तोड़ 72 रन की पारी खेली। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि पैट कमिंस के शुरुआती कुछ मैच में उपलब्ध न होने के कारण टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन को कप्तान बनाया है। हैदराबाद अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने खेलेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (SRH Squad)

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंज, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टन, अमित कुमार।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article