SRH vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु के खिलाफ करो या मरो मैच में हैदराबाद के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने इतिहास रच दिया। भारत की सरजमीं पर यह कारनामा उन्होंने पहली बार किया। इस मैच से पहले किशन को इसके लिए 10 रन की दरकार थी। किशन ने 8वें ओवर की चौथी गेंद पर जैसे ही एक रन लिया, उन्होंने इस सीजन आईपीएल में अपने 500 रन पूरे कर लिए। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहली बार भारत की सरजमीं पर कमाल
आईपीएल इतिहास की बात करें तो यह किशन का एक सीजन में दूसरा 500 प्लस रन है। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में 14 मैच में 516 रन बनाए थे, लेकिय ये साल ऐसा था जब कोविड के कारण आईपीएल देश से बाहर खेला गया था। किशन ने इस दौरान 4 अर्धशतक जड़े थे। यह पहला मौका है जब भारतीय सरजमी पर किशन ने 500 प्लस रन बनाए हैं।
तीसरे बल्लेबाज बने किशन
इतना ही नहीं इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 500 प्लस रन बनाने वाले वह तीसरे बल्लेबाज हैं। किशन के अलावा इस सीजन अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने 500 प्लस रन बनाए हैं। अभिषेक 14 मैच में 563 रन बना चुके हैं जबकि क्लालेन इस मैच से पहले तक 556 रन बना चुके हैं। यह आईपीएल इतिहास में केवल दूसरी बार हुआ है जब एक सीजन में एक टीम के 3 बल्लेबाजों ने 500 प्लस रन बनाए हैं। इससे पहले साल 2025 में साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने यह धमाल किया था।
