क्रिकेट

Holi 2026: दो चुटकी वाली नहीं, इरफान पठान ने खेली बाल्टी भर होली; देखें VIDEO

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान होली के रंग में रंगे दिखे। पूर्व तेज गेंदबाज ने दोस्तों के साथ जमकर होली मनाई। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपने दोस्तों और कुछ पूर्व क्रिकेटरों के साथ होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Image

इरफान पठान ने खेली बाल्टी भर होली। फोटो- AI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूरा भारत देश होली के त्योहार में रंग गया है। गली-मोहल्लों में रंग और गुलाल उड़ रहे हैं। हर तरफ 'बुरा ना मानो होली है' का शोर गूंज रहा है। ऐसे में क्रिकेट के दिग्गजों ने भी जमकर होली खेली। वहीं, इरफान पठान भी रंगों से सराबोर नजर आए। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में इरफान पठान कुछ दोस्तों के साथ होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इरफान पूरे मस्ती के मूड में दिखाई दिए। उन्हें एक दोस्त रंग लगाने आता है तो वह खूशी से दोनो बांह फैलाकर दोस्त से खूब रंग लगवाते हैं। पठान मस्ती में इस कदर चूर दिखाई दिए कि उन्होंने खुद दोस्तों से जमकर रंग लगवाए।

दोस्तों के साथ जमकर की मस्ती

इसके बाद दो-तीन दोस्त और आते हैं और पठान को रंग देते हैं। सिलसिला यहीं नहीं रुकता है। एक दोस्त तो बाल्टी में पानी भर कर लाता है और इरफान पठान के ऊपर उडे़ल देता है। पठान दोस्तों के साथ मिलकर जमकर मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पंसद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

इरफान पठान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वह क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी बड़ी घटनाओं पर मुखर होकर बोलते रहते हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान में भारत की अलोचना की गई।

पाकिस्तानियों को दिया था मुंह तोड़ जवाब

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए खून खौलाने वाले बयान दिए थे। पाकिस्तानी ट्रोल्स ने इरफान पठान को ट्रोल्स करते हुए टैग कर खूब बूरा-भला कहा था। वहीं, जब भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली तो इरफान पठान ने चुन-चुनकर पाकिस्तानी ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया था।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article