क्रिकेट

बीच मैदान हुआ कुछ ऐसा, अपने सांसद भाई से भिड़ गए इरफान, देखें वीडियो

Pathan Brother Clash: वर्ल्ड लीजेंड्स ऑफ टूर्नामेंट के 15वें मुकाबले में इंडियंस चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच मुकाबले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। दरअसल बीच मैदान पठान भाईयों के बीच हीट मोमेंट सामने आया है।

Image

इरफान पठान और यूसुफ पठान (साभार-Screengrab)

KEY HIGHLIGHTS
  • पठान भाईयों के बीच हुआ हीट मोमेंट
  • वर्ल्ड ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट का मुकाबला
  • आपा खो बैठे इरफान पठान

Pathan Brother Clash: इरफान पठान और यूसुफ पठान के भाईचारे की चर्चा आए दिन सोशल मीडिया पर नजर आते रहती है। दोनों भाईयों में कितना प्यार है यह तब भी दिखा जब यूसुफ पठान पहली बार सांसद बने। इरफान ने अपने भाई की जीत को न केवल शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया था बल्कि राजनीति की पिच पर उनके द्वारा किए गए मेहनत की भी खूब तारीफ की थी, लेकिन बुधवार देर रात जो बीच मैदान पर हुआ उसे देख आपको यकीन नहीं होगा। आखिर ऐसा क्या हो गया कि इरफान अपना आपा खो बैठे और बड़े भाई यूसुफ पर चिल्ला बैठे।

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में हुई घटना

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स के 15वें मैच में इंडियंस चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच मुकाबला चल रहा था। भारतीय टीम 211 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इरफान पठान और यूसुफ पठान बल्लेबाजी कर रहे थे। डेल स्टेन के ओवर में उन्होंने लांग ऑफ पर एक शॉट खेला। इरफान 2 रन चाह रहे थे लेकिन यूसुफ ने मना कर दिया। इरफान आधे पिच तक पहुंच गए थे फिर क्या था, इरफान रन आउट हो गए। रन आउट होते ही उन्होंने अपना आपा खो दिया और अपने सांसद भाई पर चिल्लाते हुए बाहर चले गए। इरफान 21 गेंद पर 35 रन की विस्फोटक पारी खेल कर आउट हुए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए।

211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियंस चैंपियंस की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सर्वाधिक 54 रन की पारी यूसुफ पठान ने खेली। पठान भाईयों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने कुछ खास नहीं कर सकी। 5 मैच में से 2 मुकाबला जीतकर इंडियंस चैंपियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article