IPL Format: आईपीएल 2026 का प्रारूप पिछले कुछ सीजनों की ही तरह है। आईपीएल को रोचक और मजेदार बनाने के लिए गर्वनिंग बॉडी ने साल 2025 में कुछ बदलाव किए। आईपीएल के नए फॉर्मेट के चलते अब कुछ ही टीमें दूसरी टीमों से दो-दो बार मुकाबला करती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं IPL के नये फॉर्मट को। साथ ही लीग स्टेज और प्वाइंट्स टेबल के पूरे सिस्टम को समझते हैं।
साल 2008 में शुरू हुई यह लीग अब बालिग हो चुकी है। यानी आईपीएल के 18 सीजन पूरे हो गए हैं। लीग का 19वां सीजन खेला 2026 में आयोजित है। पिछले सीजन की तरह ही आईपीएल 2026 के लीग चरण के लिए 10 टीमों ने हिस्सा लिया है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। इन दस टीमों को दो ग्रुप- ए और बी में बांटा गया है।

आईपीएल टीम ग्रुप 2026
ग्रुप- ए में- चेन्नई, कोलकाता, राजस्थान, बेंगलुरु और पंजाब शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में- मुंबई, हैदराबाद, गुजरात, दिल्ली और लखनऊ शामिल हैं।
कैसे तय होती है आईपीएल टीम रैंकिंग
यहां एक सवाल उठता है कि इन टीमों की रैंकिंग (वरीयता) और ग्रुप कैसे डिसाइड होता है? बीसीसीआई ने इसके लिए बेहद सिंपल फॉर्मेट बनाया है। टीमों की वरीयता (रैंकिंग) इस आधार पर तय की जाती है कि किसी टीम ने कितनी बार आईपीएल जीता है या कितनी बार फाइनल में जगह बनाई है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल पांच-पांच बार ट्रॉफी जीती है। इसलिए यह आईपीएल में दो अलग वरीयता प्राप्त टीमें हैं और इसलिए अलग-अलग समूहों में टॉप पर हैं।
तीन बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली कोलकाता नाईट राइडर्स तीसरे स्थान पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर है। आईपीएल के पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर हैं। उसके बाद मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नंबर आता है। फिर दिल्ली कैपिटल्स। अंत में पंजाब किंग्स और लखनऊ का नंबर आता है।
दूसरे ग्रुप की टीम से होगी दो बार भिड़ंत
प्रत्येक टीम 14 लीग मैच खेलेंगी, जिसमें वह अपने समूह की चार अन्य टीमों से एक बार और दूसरे समूह की पांच टीमों से दो बार घरेलू और अवे मुकाबले में भिड़ेगी। नतीजतन, आईपीएल 2026 में राजस्थान, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और पंजाब के बीच केवल एक-एक बाहर मुकाबले होंगे। ग्रुप-ए में शामिल टीमें ग्रुप-बी की टीमों के साथ दो-दो मैच खेलेंगी।
2025 सीजन से प्रणाली में बदलाव आया है, जिसमें प्रत्येक टीम अपने समूह की चार अन्य टीमों और दूसरे समूह की उसी पंक्ति में मौजूद टीम से दो बार (घरेलू और अवे मैदान पर) खेलती थी। दूसरे समूह की शेष चार टीमों से वे केवल एक बार ही खेलती थीं। यानी आरसीबी और सीएसके के बीच लीग स्टेज में केवल एक ही बार भिड़ंत होगी, जो 5 अप्रैल को हो चुकी। अब अगर ये दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी तो ही दोनों टीमों के बीच मुकाबला संभव है।

IPL Match
हर टीम 14 मैच खेलेगी
- अपने ग्रुप की बाकी की 4 टीमों से - 1-1 मैच
- दूसरे ग्रुप की 5 टीमों से- 2-2 मैच (अवे+होम)
आईपीएल 2026 के लीग चरण में सभी टीमें कुल मिलाकर 70 मैच खेलेंगी, जो 24 मई को समाप्त होगा। 24 मई को लीग का आखिरी मुकाबला केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इसके बाद प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे।
आईपीएल 2026 प्लेऑफ फॉर्मेट
लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचेंगी। प्रारूप पिछले साल जैसा ही रहेगा। प्वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें को प्लेऑफ में जाने वाली टीमों को फायदा मिलेगा। टॉप-2 में रहने वाली टीमों के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाएगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। हारने वाली टीम को एक और मौका यानी क्वालीफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा।
तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी। इस मैच की विजेता टीम क्वालीफायर-2 में क्वालीफायर-1 हारने वाले टीम से भिड़ेगी। यहां जीतने वाली टीम फाइनल में क्वालीफायर-1 की विजेता टीम से साथ फिनाले में उतरेगी।
ऐसे तय होते हैं प्वाइंट्स
लीग चरण में जीत हासिल करने पर टीमों को दो अंक मिलते हैं, जबकि बिना किसी नतीजे के रद्द हुए मैच में दोनों टीमें एक-एक अंक साझा करती हैं। टाई होने की स्थिति में, परिणाम का फैसला सुपर ओवर द्वारा किया जाता है। यदि दो या दो से अधिक टीमें अंकों के मामले में बराबरी पर रहती हैं, तो प्वाइंट्स टेबल में उनकी स्थिति नेट रन रेट द्वारा निर्धारित की जाती है।
