क्रिकेट

14 April IPL Match Timing Today 2026: आज के आईपीएल मैच का समय? धोनी की होगी वापसी!

CSK vs KKR IPL Match Timing Today 2026: आईपीएल 2026 में 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत दर्ज कर केकेआर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं, पिछले मुकाबले में जीत दर्ज कर सीएसके अपनी लय बरकरार रखने उतरेगी। जानिए आईपीएल के 22वें मुकाबले का समय क्या है और कहां खेला जाएगा?

Image

आज का मैच कितने बजे से है।

आईपीएल 2026 में मंगलवार को लीग इतिहास की दो सबसे सफल लेकिन इस सीजन की सबसे नीचे की टीमों कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना चेन्नई में होगा। जहां केकेआर को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। वहीं, सीएसके की टीम को चार मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली है।

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेह की बात करें तो अब तक हुए 31 मुकाबलों में 20 में सीएसके को जबकि 11 में केकेआर को जीत मिली है। वहीं, चेपॉक पर भी हुए 12 मुकाबलों में सीएसके की टीम 8-4 से आगे है। हालांकि, 2022 से हुए छह मुकाबलों में दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर हैं। आज भी कांटे का मुकाबला होने की पूरी संभावना है।

क्या धोनी और फिन एलन की होगी वापसी?

फिन एलन T20 विश्व कप के जबरदस्त फॉर्म के साथ आईपीएल में आए थे, लेकिन उसे वह आईपीएल 2026 के दौरान बरकरार नहीं रख पाए। उन्हें शुरुआती दो मैचों में शुरुआत तो मिली, लेकिन पिछले दो मैचों में तो वह 10 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं, सीएसके के फैंस एमएस धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें चेपॉक पर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। जल्द ही उनकी वापसी हो सकती है।

आईपीएल 2026 का 22वां मैच किस तारीख को खेला जाएगा? (IPL 2026 14 April Match)

आईपीएल 2026 का 22वां मैच 14 अप्रैल, मंगलवार को खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में 14 अप्रैल को कौन सी टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा?

14 अप्रैल 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में 14 अप्रैल, मंगलवार का मुकाबला कहां खेले जाएंगा? (14 April IPL 2026 Match Venue)

आईपीएल 2026 में 14 अप्रैल का मैच चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा।

आईपीएल का 22वां मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (IPL 2026 Today 14 April Match Time)

आज आईपीएल 2026 का 22वां मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच का टॉस 7 बजे होगा। दर्शक इसे स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article