क्रिकेट

13 April IPL Match Timing Today 2026: आज का आईपीएल मैच कितने बजे से है? वैभव और अभिषेक के बीच होगी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की जंग

SRH vs RR IPL Match Timing Today 2026: आईपीएल 2026 में 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की दिलचस्प जंग देखने को मिलेगी। जानिए आईपीएल के 21वें मुकाबले का समय क्या है और कहां खेला जाएगा?

Image

आज के मैच का समय

आईपीएल 2026 में सोमवार (13 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान ने अभी तक चार मैच खेले हैं और उन चारों ही मैचों में जीत हासिल की है। जबकि सनराइजर्स ने चार में से सिर्फ एक ही मैच जीता है और तीन मैचों में उन्हें हार मिली है। ऐसे में वो चाहेंगे कि अपने होम ग्राउंड में जरूर इस बार जीत हासिल की जाए। अगर दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टोटल 21 मैच अभी तक हुए हैं, जिसमें सनराइजर्स ने 12 और RR ने 9 मैचों में जीत हासिल की है। आंकड़ों के लिहाज से हैदराबाद का पलड़ा भारी है, लेकिन इस वक्त RR शानदार लय में है।

हैदराबाद को राजस्थान के टॉप ऑर्डर से खतरा

इस सीजन अभी तक राजस्थान के टॉप-3 बल्लेबाजों ने तबाही मचाई है और अपनी टीम को अधिकतर मैच जिताए हैं। लगभग 85 प्रतिशत रन राजस्थान के टॉप-3 बल्लेबाजों ने इस सीजन अभी तक अपनी टीम के लिए बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अभी तक कुल 661 रन बनाए हैं, जिसमें से 559 रन उनके टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी तक 200 रन बना चुके हैं। जायसवाल 183 और जुरेल ने 176 रन बनाए हैं। टीम ने सिर्फ पावरप्ले में 299 रन बनाए हैं। इससे पता चलता है कि आरआर के टॉप ऑर्डर को अगर जल्द आउट नहीं किया गया तो फिर वो काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

आईपीएल 2026 का 21वां मैच किस तारीख को खेला जाएगा? (IPL 2026 13 April Match)

आईपीएल 2026 का 21वां मैच 13 अप्रैल, सोमवार को खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में 13 अप्रैल को कौन सी टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा?

13 अप्रैल 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में 13 अप्रैल, सोमवार का मुकाबला कहां खेले जाएंगा? (13 April IPL 2026 Match Venue)

आईपीएल 2026 में 13 अप्रैल का मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा।

आईपीएल का 21वां मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (IPL 2026 Today 13 April Match Time)

आज आईपीएल 2026 का 21वां मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच का टॉस 7 बजे होगा। दर्शक इसे स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article