IPL 2026, Youngest and Oldest Player: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। सीजन का पहला मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि हर टीम के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी और हर टीम में सबसे युवा खिलाड़ी कौन है। सबसे पहले आपको बता दें कि IPL 2026 के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव सूर्यवंशी 28 मार्च को 15 साल के हो जाएंगे। वहीं इस आईपीएल में सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी होंगे, जो 44 साल से ज्यादा के हैं। अब आपको हम सभी टीम के सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी के बारे में बताएंगे। नीचे देखें सभी टीमों के युवा और बुजुर्ग खिलाड़ी के नाम और उनकी उम्र-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: पिछले सीजन की चैपियन आरसीबी के सबसे युवा खिलाड़ी विहान मल्होत्रा हैं। उनकी उम्र 18 साल है। वहीं इस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जो 37 साल के हो चुके हैं।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम MI के सबसे युवा प्लेयर अफगानिस्तान के अल्लाह गजनाफर हैं। वह मात्र 19 साल के हैं। वहीं इस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं, जिनकी उम्र 38 साल है।
चेन्नई सुपर किंग्स: IPL 2026 में सीएसके के सबसे युवा प्लेयर आयुष म्हात्रे हैं, जिनकी उम्र 18 साल है। वहीं इस टीम ही नहीं बल्कि इस समय लीग के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी उम्र 44 साल है।
कोलकाता नाइट राइडर्स: आईपीएल 2026 में KKR के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी सुनील नरेन हैं। उनकी उम्र 37 साल से ज्यादा है। वहीं केकेआर में सबसे युवा प्लेयर तेजस्वी सिंह है जो 22 साल के हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में एलएसजी के सबसे युवा प्लेयर नमन तिवारी हैं। वह मात्र 20 साल के हैं। वहीं लखनऊ सुपर जॉइंट्स में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मोहम्मद शामी हैं, जिनकी उम्र 35 साल से ज्यादा है।
पंजाब किंग्स: IPL 2026 में पंजाब किंग्स टीम के सबसे युवा खिलाड़ी विशाल निशाद हैं। उनकी उम्र 20 साल हैं। वहीं इस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस हैं, जिनकी उम्र 36 साल है।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी न सिर्फ राजस्थान बल्कि IPL 2026 के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। जिनकी उम्र 15 साल होने वाली है। वहीं इस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा हैं, जो कि 37 साल के हो चुके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद: आईपीएल 2026 में एसआरएच के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हर्षल पटेल हैं। उनकी वर्तमान उम्र 35 साल है। वहीं इस टीम के सबसे युवा खिलाड़ी साकिब हुसैन हैं, जिनकी उम्र 21 साल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स: IPL 2026 के लिए दिल्ली के सबसे युवा खिलाड़ी साहिल पारेख हैं, उनकी उम्र 18 साल है। वहीं इस टीम के सबसे बुजुर्ग प्लेयर डेविड मिलर हैं, जिनकी उम्र 36 साल से ज्यादा है।
गुजरात टाइटंस: अभी जीटी के सबसे युवा प्लेयर कुमार कुशाग्र हैं। उनकी उम्र 21 साल है। वहीं इस टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी इशांत शर्मा हैं, जिनकी उम्र 37 साल से ज्यादा है।
