क्रिकेट

IPL 2026, SRH vs LSG Match Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद-लखनऊ सुपर जाइंट्स की भिड़ंत, जानिए कैसा बर्ताव करेगी हैदराबाद की पिच

IPL 2026, SRH vs LSG Match Pitch Report: आज (5 April 2026) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 10वां मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर होने वाली है। मुकाबले का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यहां हम जानेंगे आज होने वाले हैदराबाद-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट और इस मैदान से जुड़े खास व दिलचस्प आंकड़े-

Image

सनराइजर्स बनाम लखनऊ पिच रिपोर्ट

IPL 2026, SRH vs LSG Match Pitch Report:टी20 क्रिकेट में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महंगी लीग आईपीएल के 19वें संस्करण में आज 10वां मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants) से होगा। मैच हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पहले दो मैचों में एक जीत और एक हार से सीजन की शुरुआत की है। वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। आज जहां हैदराबाद की टीम अपने जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी, वहीं लखनऊ पिछली हार को भुलाकर जीत के ट्रैक पर आने की कोशिश करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद टीम की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) करेंगे। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में होगी। हैदराबाद और लखनऊ के बीच आज का मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा और टॉस 3:00 बजे होगा।

हैदराबाद और लखनऊ के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

अपने पहले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने के बावजूद एलएसजी की टीम पिछले कुछ वर्षों से खराब प्रदर्शन कर रही है। इस बार भी उसका अभियान अच्छा नहीं रहा है। एलएसजी में मिचेल मार्श, एडन मार्करम, कप्तान ऋषभ पंत और विस्फोटक निकोलस पूरन जैसे दमदार बल्लेबाजों पर निगाहें होंगी। हालांकि एलएसजी की बल्लेबाजी में तालमेल की कमी नजर आ रही है और इसे देखते हुए उसके लिए मार्श और मार्करम की जोड़ी से पारी की शुरूआत करवाना अच्छा होगा। वहीं गेंदबाजी एलएसजी का मजबूत पक्ष है। गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मिस्ट्री लेग स्पिनर दिग्वेश राठी पर सबकी निगाहें होंगी। सनराइजर्स की बात करें तो केकेआर के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी इकाई ने शानदार प्रदर्शन किया है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी उसके लिए अच्छे संकेत हैं। ईशान किशन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि हेनरिक क्लासेन का अनुभव उसके मध्य क्रम को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी से भी टीम को फिर से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बॉलिंग में हैदराबाद जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा की तेज गेंदबाजी की जोड़ी पर निर्भर रहेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट (SRH vs LSG IPL Match Pitch Report)

आईपीएल 2025 में मेहमान लखनऊ सुपर जायंट्स और मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला आज का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Cricket Stadium) में खेला जाना है। इस ग्राउंड की पिच से अब हर आईपीएल फैन और हर क्रिकेटर वाकिफ हो चुका है कि यहां रनों की बरसात होना तय है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम हो, या लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम, दोनों ही तरफ से बल्लेबाजों का आक्रामक तेवर देखने को नजर आएगा। उप्पल के स्टेडियम में दोपहर के खेल में बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है जिससे कि एलएसजी के लिए यह मैच अधिक चुनौतीपूर्ण बन गया है। सनराइजर्स को यहां की परिस्थितियां पसंद हैं और इसलिए वह मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। यह एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच मुकाबलों में चार मैच रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस दौरान एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को स्कोरबोर्ड पर कम से कम 220 रन टांगने होंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 में टीमें (Sunrisers Hyderabad and Lucknow Super Giants IPL 2026 Full Squads)

सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीम: (Sunrisers Hyderabad Full Squads)

ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2026 की टीम: (Lucknow Super Giants Full Squads)

ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।

मैच का समय: मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा और टॉस 3:00 बजे होगा।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article