RR vs CSK Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का तीसरा मुकाबला सोमवार (30 मार्च, 2026) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। सीजन का तीसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह सीजन में पहला मुकाबला है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 बेहद खराब रहा था। एमएस धोनी की कप्तानी में खेलते हुए सीएसके की टीम अंक तालिका में दसवें पायदान पर रही थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई से एक पायदान ऊपर नौवें नंबर पर रही थी। ऐसे में दोनों टीमें नए सीजन की शुरुआत पिछली बार के प्रदर्शन को भुलाते हुए करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच अबतक कैसी रही है आईपीएल इतिहास में भिड़ंत?
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (RR vs CSK Head To Head)
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इनमें से 15 मैच में राजस्थान और 16 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है। इस लिहाज से देखें तो दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे। दोनों ही मैच में बाजी राजस्थान के हाथ लगी थी। राजस्थान ने दोनों ही मैच लक्ष्य को पीछा करते हुए जीते थे। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पिछले 5 मैच में भी मुकाबला एक तरफा रहा है। राजस्थान ने इनमें से 4 मैच में जीत दर्ज की जबकि सीएसके एक बार जीत का स्वाद चख सकी। ऐसे में युवा टीम के साथ सीएसके इस समीकरण को इस बार बदलने की पुरजोर कोशिश करेगी।
राजस्थान और चेन्नई की आईपीएल 2026 टीमें (Rajasthan Royals and Chennai Super Kings IPL 2026 Full Squads)
राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Rajasthan Royals Full Squad)
रियान पराग (कप्तान ), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायेर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा ।
चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Chennai Super Kings Full Squad)
रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे , आयुष म्हात्रे, मैट हेनरी, अकील हुसैन, नूर अहमद, जैमी ओवर्टन, मैथ्यू शॉर्ट, खलील अहमद, जाक फोकेस, अंशुल कम्बोज, नाथन एलिस, सरफराज खान, राहुल चाहर, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल, अमन खान, रामाकृष्णा घोष, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी।
