क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: मुंबई के खिलाफ आरसीबी की जीत के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, किस पोजिशन पर कौन सी टीम

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल में 20वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लिस्ट में बड़ा बदलाव आया है। राजस्थान रॉयल्स टॉप पर बनी हुई है जबकि ऑरेंज कैप पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा है। पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा के नाम है।

Image

आईपीएल 2026 अंक तालिका (साभार-X)

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। मुंबई के सामने 241 रन का कठिन लक्ष्य था, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों के सामने एमआई 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना पाई। यह इस सीजन आरसीबी की तीसरी जीत है, जबकि मुंबई इंडियंस की यह तीसरी हार है। इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। हालांकि, टॉप पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स की टीम है जो एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

MI vs RCB मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। हालांकि, आरसीबी के पोजिशन में कोई बदलाव नहीं आया है। 4 मैच में 3 जीत और 6 प्वाइंट के साथ टीम राजस्थान और पंजाब के बाद नंबर 3 पर बनी हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम एक जीत के साथ 8वें पोजिशन पर है। 8 अंकों के साथ राजस्थान की टीम टॉप पर बनी हुई है।

टीम मैचजीत/टाई (W)हार (L)प्वाइंट्स (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स4408+2.055
2पंजाब किंग्स43/107+0.720
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4316+1.148
4दिल्ली कैपिटल्स4224+0.322
5गुजरात टाइटंस4224-0.029
6लखनऊ सुपर जायंट्स4224-0.427
7सनराइजर्स हैदराबाद4132-0.024
8मुंबई इंडियंस 4132-0.772
9चेन्नई सुपर किंग्स4132-.1.532
10कोलकाता नाईट राइडर्स40/131-1.315

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 20वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव आया है। टॉप 5 में आरसीबी के दो बल्लेबाजों ने एंट्री कर ली। रजत पाटीदार और विराट कोहली अब टॉप-5 में शामिल हो गए हैं। वैभव सूर्यवंशी 200 रन बनाकर अब भी टॉप पर बने हुए हैं, लेकिन मुंबई के खिलाफ 53 रन की पारी खेलने वाले रजत पाटीदार अब 195 रन बनाकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। नंबर 3 पर हेनरिक क्लासेन हैं जिनके नाम 184 रन हैं। 183 रन बनाकर जायसवाल चौथे नंबर पर जबकि 5वें नंबर पर विराट कोहली ने जगह बना ली है।
बैटरमैचरन50/100
1वैभव सूर्यवंशी42002
2रजत पाटीदार41952
3हेनरिक क्लासेन41842
4यशस्वी जायसवाल41832
5विराट कोहली 31792

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

आईपीएल के 20वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में भी बदलाव आया है। लखनऊ के खिलाफ 4 विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा ने टॉप पर जगह बना ली। नंबर दो पर 9 विकेट लेकर रवि बिश्नोई जबकि नंबर 3 पर अंशुल कंबोज हैं जिनके नाम 8 विकेट है। नंबर 4 पर लखनऊ के प्रिंस यादव 6 विकेट और अंतिम पायदान पर 6 विकेट के साथ जैकब डफी डंटे हुए हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article